CG Naxalite Paparao: मोस्ट वांटेड नक्सली पापाराव करेगा सरेंडर, अपने 12 साथियों के साथ डालेगा हथियार, 25 लाख का इनामी...कई बड़े वारदातों में रहा शामिल

CG Naxalite Paparao: छत्तीसगढ़ में बस्तर के अंतिम बड़े कैडर नक्सली पापाराव अपने 12 से ज्यादा साथियों के साथ सरेंडर करने वाला है। यह सरेंडर बस्तर रेंज के उच्च अधिकारियों के सामने करने की संभावना है।

Update: 2026-03-24 07:27 GMT

CG Naxalite Paparao: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर को 31 मार्च तक नक्सल मुक्त घोषित करने की डेडलाइन के बीच मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर पापाराव सरेंडर करने वाला है। पापाराव अपने 12 साथियों के साथ बस्तर पहुंचकर पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथियों के साथ कई घातक हथियार लेकर आत्मसमर्पण करने के लिए निकला है।

जानिए कौन है पापा राव

पापाराव उर्फ मंगू 56 वर्ष सुकमा जिले का रहना वाला है और डीकेएयजेडसीएम मेंबर और वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव भी है। नक्सल नेटवर्क का अहम और प्रभावशाली चेहरा पापाराव है। सरकार ने पापाराव पर 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

पापा राव पर बस्तर समेत अन्य जगहों पर कई बड़े हमलों की योजना बनाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पापा राव आत्मसमर्पण करने के लिए अपने साथियों के साथ हथियार लेकर निकला है। पापा राव अपने पास एके 47 राइफर रखता है। नक्सल लीडर देवा के सरेंडर करने के बाद सिर्फ पापाराव ही ऐसा बड़ा नक्सली था, जिसकी तलाश जवानों के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। माना जा रहा है कि पापाराव के सरेंडर करने के बाद बस्तर पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा।

पापाराव का नाम इन हमलों से जुड़ा

छत्तीगसढ़ के बस्तर में कई हमलों में पापाराव का नाम जुड़ा। इनमें सबसे बड़ा हमला कुटरू-बेदरे रोड पर हुए आईडी ब्लास्ट में पापाराव का नाम सामने आया था। इस ब्लास्ट में 8 जवान शहीद हो गए थे। पापाराव की पत्नी पूर्व में एक मुठभेड़ में मारी जा चुकी है।

अबतक के इनका हुआ एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ में अबतक के मोस्ट वांटेड नक्सलियों में माड़वी हिड़मा, बसवाराजु, गणेश उइके समेत 17 बड़े कैडर्स का एनकाउंटर किया गया था। साथ ही देवा, भूपति, रूपेश, रामधेर समेत अन्य नक्सलियों ने सरेंडर भी किया था।

Tags:    

Similar News