कल की छुट्टी बदल सकती है? रामनवमीं अवकाश को लेकर हाईलेवल चर्चा, कुछ देर में हो सकता है अंतिम फैसला, केंद्र में भी 26 को छुट्टी

CG Holiday News: छत्तीसगढ़ में रामनवमीं के दिन अवकाश को लेकर राज्य सरकार में चर्चा चल रही है। सुनने में आया है, बाकी राज्यों को देखते कल की छुट्टी रद्द कर शुक्रवार को रामनवमीं अवकाश की घोषणा हो सकती है। स्पष्ट कर दें, कोई निर्ण नहीं हुआ है, फिलहाल अभी चर्चा में है। हालांकि, भारत सरकार ने भी 26 मार्च को ही रामनवमी की छुट्टी घोषित किया है।

Update: 2026-03-25 12:21 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

रायपुर।25 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ में रामनवमीं के दिन अवकाश को लेकर अफसरों के बीच चर्चा चल रही है। सम्भावना  है, कल की रामनवमीं की छुट्टी रद्द कर शुक्रवार को अवकाश की घोषणा सरकार की तरफ से कर दे। बहरहाल इसे लेकर चर्चा जारी है। हालांकि, महत्वपूर्ण ये भी है, भारत सरकार ने भी 26 मार्च को ही रामनवमी की छुट्टी घोषित किया है। इसलिए छुट्टी बदलना सरकार के लिए इतना आसान नहीं होगा।

अवकाश को लेकर फाइल ऊपर के अफसरों के पास पहुंचने की चर्चा है। बता दें, उत्तरप्रदेश सरकार ने रामनवमीं के अवसर पर दो दिन अवकाश की घोषणा कर दी है। यूपी सरकार द्वारा अवकाश की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ ने भी छुटी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है।

आल इंडिया बैंक आफिसर्स कंफेडरेशन के राज्य सचिव वाई गोपाल कृष्णा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखिकर छत्तीसगढ़ राज्य के बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में 'रामनवमी' हेतु निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत् अवकाश घोषित करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ राज्य में बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को शासन द्वारा वर्ष 2026 में कुल 18 अवकाश घोषित किए गए हैं, जबकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत् कुल 21 अवकाश घोषित किए गए है। कंफेडरेशन ने दोनों राज्यों द्वारा इस संबंध में जारी की गई अधिसूचनाओं की प्रतिलिपि भी पत्र के साथ संलग्न किया है।

इस एक्ट के तहत घोषणा से बैंकों में रहती है छुट्टी

27 मार्च 2026, शुक्रवार को 'रामनवमी' के पावन पर्व पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत् अवकाश घोषित नहीं किया गया है, इसका मतलब ये है, बैंकों में इस दिन कामकाज होगा। इज्जत के तहत सरकार अवकाश की घोषणा करती है, तब बैंकों में भी छुट्टी रहेगी।

इन राज्यों ने घोषित किया निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत् अवकाश

रामनवमी' के इस महापर्व पर उत्तर पूर्व के मिजोरम, पूर्व में उड़ीसा एवं दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्य भी शामिल है, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत् अवकाश घोषित किया गया है। लिहाज इन राज्यों में इस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।

Tags:    

Similar News