जांजगीर-चांपा: CG में बेरहम पिता, डेढ साल के बेटे के सिर पर ईंट मारकर उतारा मौत के घाट...बचाने आई दादी पर भी हमला

Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां के द्वारा बेटे को जमीन पर पटक कर हत्या के बाद जांजगीर चांपा से भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... पिता ने अपने बेटे के सिर पर ईंट से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

Update: 2026-03-25 13:40 GMT

Janjgir-Champa: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेरहम पिता ने अपने ही डेढ वर्षीय मासूम बच्चे के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच बचाव करने आई अपनी मां पर भी ईंट से हमला कर दिया। घटना की शिकायत मिलते ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के हिर्री केवट मुहल्ला की है। आरोपी का नाम शिवाजी निषाद 35 वर्ष है।

जानकारी के मुताबिक, 25 मार्च की सुबह साढ़े 10 बजे हिर्री केवट मुहल्ला निवासी शिवाजी निषाद का घर में पत्नी और अपनी मां से विवाद हो रहा था। देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर आरोपी अपने डेढ साल के बच्चे को गोद में उठाकर घर के सामने खंडहर मकान के अन्दर ले गया। इस दौरान आरोपी आरोपी ईंट से अपने बच्चे के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा।

बच्चे की रोने की आवाज सुनकर दादी दौड़ते हुए मौके पर पहुंची और बीच बचाव करने लगी तो आरोपी ने अपनी मां पर भी हमला कर दिया। पीड़ित महिला ने जैसे-तैसे खून से लथपथ बच्चे को आरोपी बेटे के चंगुल से छुड़ाई और उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लाया गया। डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान बच्चे के मौत की पुष्टि की।

इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 103 1, 115 2 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी विजय कुमार पाण्डेय ने घटना के संबंध में बताया कि घटना की सूचना के बात तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया। साथ ही मामले में आगे की जांच-कार्रवाई की जा रही है।

सूरजपुर में मां ने मासूम को उतारा मौत के घाट

बता दें कि ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले से भी सामने आया, जिसमें मां ने अपने चार माह के मासूम की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से परेशान थी।

Tags:    

Similar News