Laboratory Attendant Recruitment: सरकार ने युवाओं को दिया नवरात्रि का तोहफा: 430 पदों पर चयन सूची जारी, अंतिम परिणाम घोषित..
Laboratory Attendant Recruitment: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती के लिए 430 पदों पर चयन सूची जारी कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत 4 अगस्त 2023 को हुई थी। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
Laboratory Attendant Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नवरात्रि पर युवाओं को तोहफा देते हुए 430 पदों पर प्रयोगशाला परिचारक भर्ती की चयन सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की प्रक्रिया के बाद अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कुल 430 पदों पर भर्ती के लिए जारी इस प्रक्रिया में एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को
प्रदेश में र्ती प्रक्रिया की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को हुई थी। इसके बाद सरकार ने 5 अक्टूबर 2023 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें 1,28,685 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया। परीक्षा में प्रदेश भर से 1,12,792 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
परीक्षा परिणाम 18 सितंबर को घोषित
उच्चा शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा परिणाम 18 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। पास हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक चली थी। सत्यापन के आधार पर 2106 अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया।
इसके बाद 13 मार्च से 23 मार्च 2026 तक अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति मंगाई गई। कुल 53 अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनका निराकरण कर 24 मार्च 2026 को अंतिम सूची तैयार की गई।
25 मार्च को अंतिम सूची जारी
25 मार्च 2026 को जारी अंतिम चयन सूची के अनुसार 430 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें विभिन्न वर्गों के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए भी 30 पद आरक्षित रखे गए हैं, जिनमें 15 पद OL (वन लेग) और 15 पद HH (हियरिंग हैंडीकैप्ड) श्रेणी के लिए निर्धारित हैं।
चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार पदस्थ किया जाएगा। नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाने की जानकारी विभाग ने दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। देखें रिजल्ट...
https://highereducation.cg.gov.in/hi/node/19078