Begin typing your search above and press return to search.

पड़ोसी ने की महिला की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या: तीन बेटियों के सामने उतारा मौत के घाट, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, जानिए घटना की इनसाइड स्टोरी

Fatehpur Murder Case: पड़ोसी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था, जिसकी शिकायत करने पर उसने महिला को चाकू से गोदकर मार डाला।

Fatehpur Murder Case
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

फतेहपुर 25 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार शाम को तीन बच्चियों के सामने ही उनकी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था, जिसकी थाने में शिकायत के बाद आरोपी बौखलाया हुआ था। इसी बात से नाराज आरोपी ने महिला को चाकू से गोद डाला और फरार हो गया। यह पूरा मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, जय सिंह अपनी पत्नी मिथलेश और तीन बेटियों के साथ कोंडरवां गांव में रहता है। जय मुंबई में काम करता है और उनकी तीन बेटियां अंजली कक्षा तीसरी, श्रेया कक्षा दूसरी और आकांक्षा केजी में पढ़ती है। जय की पत्नी मिथलेश घरेलू के साथ खेती-किसानी का काम किया करती थी। वहीं आरोपी सोनू यादव (40) उसके घर के बाजू में रहता है और उसका घर आना जाना लगा था।

आखिर क्यों रची हत्या की साजिश ?

कुछ दिन पहले सोनू ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था। इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर वायरल कर दिया। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसकी शिकायत थाने में कर दी थी। थाने में शिकायत के बाद से सोनू बौखलाया हुआ था और बदला लेने की फिराक में था।

कब और कैसे की हत्या ?

मंगलवार की शाम जब महिला अपनी तीन बेटियों के साथ खेत में काम कर रही थी, तभी सोनू वहां आ पहुंचा। इसके बाद उसने तीन बच्चियों के सामने ही चाकू से महिला के पेट, गले और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनकी बेटियां चिख चिखकर रोने लगी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव मांगलिक, ASP महेंद्र पाल सिंह और CO प्रमोद कुमार शुक्ला पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी ।

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story