Bihar Teacher Bharti 2026 : विधानसभा में उठा शिक्षकों की भर्ती और ट्रांसफर का मुद्दा, जानें क्या हैं शिक्षा विभाग का बड़ा प्लान
Bihar Teacher Bharti 2026 : आज बिहार विधानसभा में शिक्षकों की भर्ती और ट्रांसफर का मुद्दा उठाया गया. इस दौरान प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल की भर्ती को लेकर भी चर्चा की गई. जिस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जल्द विचार कर फिसला लेने का आश्वासन दिया.
Bihar Teacher Bharti 2026 : विधानसभा में उठा शिक्षकों की भर्ती और ट्रांसफर का मुद्दा, जानें क्या हैं शिक्षा विभाग का बड़ा प्लान
Bihar Teacher Bharti 2026 : बिहार : बिहार विधानसभा बजट सत्र में आज शिक्षा विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें हुईं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने खुद सदन में शिक्षकों की भर्ती से लेकर ट्रांसफर की पूरी जानकारी दी. ये बात-चीत TRE से जुड़ी थी, जिसमें TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की पूरी जानकारी दी . इसके अलावा विधायकों ने शिक्षकों की दूर-दराज पोस्टिंग, म्युचुअल ट्रांसफर और स्कूलों में प्रिंसिपल की भर्ती जैसे मुद्दे उठाए. चलिए समझते हैं कि क्या हुआ, इसका मतलब क्या है, किसको फायदा होगा, क्या नई भर्ती की जाएगी?
विधानसभा में इन मुद्दों पर चर्चा?
बिहार विधानसभा सत्र में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार के लोगों को सीधे सदन के माध्यम से जानकारी दिया.उन्होंने पहली शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-1 से लेकर तीसरी भर्ती TRE-3 तक की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताया. इसका मतलब अब तक कितने शिक्षकों की भर्ती हुई है, कहां-कहां दिक्कते आईं और इस पर आगे क्या प्लान है. सब कुछ बताया गया. ये जानकारी विधायकों के सवालों के जवाब में दी गई, ताकि बिहार के लोग भी जान सकें कि शिक्षा विभाग क्या कर रहा है. इसके बाद भाकपा दल के विधायक संदीप सौरभ ने TRE-3 से बहाल हुए शिक्षकों की समस्या का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि बहुत सारे शिक्षकों को उनके घर से सैकड़ों मील दूर पोस्टिंग दी गई है. ऐसे में शिक्षकों को परिवार से दूर रहना पड़ता है,आने-जानें में समय और पैसे दोनों बर्बाद होते हैं. और स्कूलों में भी ठीक से ध्यान नही लग पाता. संदीप सौरभ ने खास तौर पर म्युचुअल ट्रांसफर की मांग की. जिसमे दो टीचर आपस में अपनी-अपनी पोस्टिंग बदलते हैं. उन्होंने सवाल किया कि कब तक ये व्यवस्था लागू हो सकेगी. शिक्षा मंत्री ने जवाब में कहा कि इस मुद्दे पर सरकार विचार कर रही है. जल्द ही बड़ा फैसला लिया जाएगा|
प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की भर्ती
एक और विधायक दामोदर रावत ने सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की भर्ती का मुद्दा उठाया.उन्होंने पूछा कि इन पदों पर कब तक भर्ती की जाएगी. क्योंकि बहुत सारे स्कूलों में इनकी पोस्ट पोस्ट खाली हैं. जिससे पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है.शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जवाब दिया कि पूरी प्रक्रिया को देखा जा रहा है. जल्द से जल्द इन पदों पर भर्ती की जाएगी|
किसको-किसको फायदा
TRE-3 वाले नए शिक्षकों को अगर म्युचुअल ट्रांसफर मिला तो घर के पास पोस्टिंग मिल सकेगी है. दूर जाना नही पड़ेगा और परिवार के साथ रहना आसान होगा. प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की भर्ती से स्कूलों में मैनेजमेंट सिस्टम बेहतर बनेगा. पढ़ाई रेगुरल होगी| अगर शिक्षक घर के पास रहेंगे तो बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी. जिससे पैरेंट्स की शिकायतें भी कम होंगी|
नई वैकेंसी पर प्लान
नई वैकेंसी आने की पूरी संभावना है.चर्चा में TRE-1 से TRE-3 की जानकारी से साफ पता चलता है कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है. और जरूरत के हिसाब से TRE-4 जैसी नई भर्ती भी आ सकती है.प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर जल्द भर्ती की बात की गई है. अनुमान है कि हजारों पदों पर भर्ती हो सकती है, क्योंकि बिहार के सरकारी स्कूलों में ये पोस्ट काफी समय से खाली हैं.म्युचुअल ट्रांसफर से वैकेंसी नहीं बढ़ेगी, लेकिन मौजूदा शिक्षकों की पोस्टिंग व्यवस्था में सुधार आएगा. जिससे सिस्टम बेहतर चलेगा.अगर सरकार के वादे पूरे हुए तो अगले कुछ महीनों में प्रिंसिपल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता हैं|