JDU Candidates List: JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 उम्मीदवारों का हुआ ऐलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा

JDU Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है।

Update: 2025-10-15 07:55 GMT

JDU Candidates First List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 57 नामों की घोषणा की गई, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतिम मुहर लगा दी है। पार्टी ने इस लिस्ट के ज़रिए जातीय समीकरण और क्षेत्रीय नेतृत्व दोनों को संतुलित करने की कोशिश की है।

हाईलाइट  JDU ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की  नीतीश कुमार ने लगाई अंतिम मुहर  NDA सीट शेयरिंग — JDU-BJP 101-101  दो चरणों में होगा मतदान (6 और 11 नवंबर)  14 नवंबर को आएंगे परिणाम

जेडीयू की पहली लिस्ट 57 उम्मीदवारों के नाम

1 आलमनगर नरेन्द्र नारायण यादव
2 बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता
3 सिंहेश्वर (अ.जा.) रमेश ऋषिदेव
4 मधेपुरा कविता साहा
5 सोनबरसा (अ.जा.) रत्नेश सादा
6 महिषी गुंजेश्वर साह
7 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) अतिरेक कुमार
8 बेनीपुर विनय कुमार चौधरी
9 दरभंगा ग्रामीण ईश्वर मंडल
10 बहादुरपुर मदन सहनी
11 गायघाट कोमल सिंह
12 मीनापुर अजय कुशवाहा
13 सकरा (अ.जा.) आदित्य कुमार
14 काँटी अजीत कुमार
15 कुचायकोट अमरेन्द्र कुमार पांडेय
16 भोरे (अ.जा.) सुनील कुमार
17 हथुआ रामसेवक सिंह
18 बरौली मंजीत सिंह
19 जीरादेई भीषम कुशवाहा
20 रघुनाथपुर विकास कुमार सिंह (जीशु सिंह)
21 बड़हरिया इन्द्रदेव पटेल
22 महाराजगंज हेम नारायण साह
23 एकमा धुमल सिंह
24 माँझी रणधीर सिंह
25 परसा छोटे लाल राय
26 वैशाली सिद्धार्थ पटेल
27 राजापाकर (अ.जा.) महेन्द्र राम
28 महनार उमेश सिंह कुशवाहा
29 कल्याणपुर (अ.जा.) महेश्वर हजारी
30 वारिसनगर मांजरीक मृणाल
31 समस्तीपुर अश्वमेघ देवी
32 मोरवा विद्यासागर सिंह निषाद
33 सरायरंजन विजय कुमार चौधरी
34 विभूतिपुर रवीना कुशवाहा
35 हसनपुर राज कुमार राय
36 चेरिया बरियारपुर अभिषेक कुमार
37 मटिहानी राजकुमार सिंह
38 अलौली (अ.जा.) रामचंद्र सदा
39 खगड़िया बब्लू मंडल
40 बेलदौर पन्ना लाल पटेल
41 जमालपुर नचिकेता मंडल
42 सूर्यगढ़ा रामानन्द मंडल
43 शेखपुरा रणधीर कुमार सोनी
44 बरबीघा कुमार पुष्पंजय
45 अस्थावाँ जितेन्द्र कुमार
46 राजगीर (अ.जा.) कौशल किशोर
51 मोकामा अनंत सिंह
52 फुलवारी (अ.जा.) श्याम रजक
53 मसौढ़ी (अ.जा.) अरुण मांझी
54 संदेश राधा चरण साह
55 जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
56 डुमराँव राहुल सिंह
57 राजपुर (अ.जा.) संतोष कुमार निराला
NDA में सीट बंटवारा
हाल ही में एनडीए ने बिहार में सीट शेयरिंग की घोषणा की थी 
BJP: 101 सीटें
JDU: 101 सीटें
LJP (रामविलास): 29 सीटें
HAM (सेक्युलर): 6 सीटें
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा): 6 सीटें
इस लिस्ट में दलित, पिछड़ा और महिला उम्मीदवारों को ठीकठाक प्रतिनिधित्व मिला है।
अति पिछड़ा व दलित वर्ग: करीब 40% सीटें आरक्षित या इन वर्गों से हैं।
पुराने चेहरों की वापसी: मदन सहनी, अनंत सिंह, विजय चौधरी जैसे नेताओं को फिर से मौका मिला।
NDA गठबंधन में खटपट
कुछ सीटों पर चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) और जेडीयू के बीच मतभेद की खबरें लगातार आ रही हैं। हालांकि, इन सीटों पर अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नीतीश कुमार अभी गठबंधन की एकता को प्राथमिकता दे रहे हैं।
चुनाव कार्यक्रम
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे
पहला चरण: 6 नवंबर 2025
दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025
नतीजे: 14 नवंबर 2025
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
क्यों मायने रखता है
बिहार चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं, नीतीश कुमार की साख और NDA की एकता की परीक्षा भी है। इस लिस्ट से जेडीयू ने साफ किया है कि वह जातीय संतुलन और वफादारी दोनों पर दांव लगा रही है।
Tags:    

Similar News