Bihar Budget Session 2026:बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से; पेश होगा आर्थिक सर्वे, हंगामे के आसार

Bihar Budget 2026 : बिहार बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान के अभिभाषण से सत्र शुरुआत होगी. विधानमंडल के मुख्य हॉल में राज्यपाल अपनी बात रखेंगे. बजट सत्र के दौरान नीट छात्रा की हत्या मामले को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं|

Update: 2026-02-02 07:25 GMT

Bihar Budget 2026 : पटना: बिहार में विधानसभा का बजट सेशन आज से शुरू हो रहा है. यह बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा. मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी.  और विपक्ष ने पहले ही दिन नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बजट सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान का अभिभाषण और पिछला हिसाब-किताब यानि आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, और कल 3 फरवरी को राज्य का बजट आएगा.

कांग्रेस ने सरकार को घेरा 

बिहार बजट सेशन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान के अभिभाषण के साथ शुरू की जाएगी. विधानमंडल के मुख्य हॉल में राज्यपाल अपनी बात रखेंगे. बजट सेशन के दौरान नीट छात्रा की हत्या का मामल भी उठ सकता है. कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज सदन के बाहर भी कांग्रेस के विधायक नीट छात्रा की हत्या मामले का पोस्टर लेकर आए हैं. कांग्रेस का आरोप है कि इस हत्‍या के मामले में सरकार कई लोगो को बचाने की कोशिश कर रही हैं. वही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि अब इस मामले की जाँच पड़ताल  सीबीआई के हाथों में सौप दी गई हैं|

कल पेश होगा बिहार का बजट 

आपको बता दें कि बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव  कल 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. इसके ठीक बाद 5 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी और मतदान किया जायेगा. सेशन के पहले ही हफ्ते में सरकार की नीतियों का पता लग जाएगा. साथ ही समझ आ जाएगा कि नीतीश सरकार का फोकस किस दिशा में ज्यादा हैं| 

Tags:    

Similar News