काम की खबर: जल्दी निपटा लें बैंक से जुड़े सारे काम…. फरवरी में इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी, देखिए लिस्ट

Update: 2021-01-28 03:09 GMT

नईदिल्ली 28 जनवरी 2021| अगर आप फरवरी में बैंकिंग से जूड़े किसी भी काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने जरूरी कामों को तुरंत निपटालें क्योंकि शनिवार और रविवार को छोड़कर देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की छुट्टियां है | अलग-अलग राज्यों में कई ऐसे त्योहार रहेंगे जब फरवरी 2021 में बैंक सेवाएं बंद रहेंगी। बैंक में लेन-देन के लिए आप भी जानिए फरवरी 2021 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं| आरबीआई का कहना है कि राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं| इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें|

फरवरी 2021 में कब रहेंगी बैंक में छुट्टियां

  1. 12 फरवरी 2021: शुक्रवार- सोनम लोसार- सिक्किम
  2. 13 फरवरी 2021: दूसरा शनिवार
  3. 15 फरवरी 2021: सोमवार- लुई नगाई नी- मणिपुर
  4. 16 फरवरी 2021: मंगलवार- वसंत पंचमी- हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
  5. 19 फरवरी 2021: शुक्रवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- महाराष्ट्र
  6. 20 फरवरी 2021: शनिवार- अरुणांचल और मिजोरम स्टेट डे- अरुणांचल और मिजोरम
  7. 26 फरवरी 2021: शुक्रवार- हजरत अली जयंती- उत्तर प्रदेश
  8. 27 फरवरी 2021: चौथा शनिवार, गुरू रविदास जयंती- चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब
Tags:    

Similar News