लगातार दूसरे दिन आई सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, 10 ग्राम सोने के लिए चुकानी होगी अब इतनी रकम… जानिए

Update: 2020-02-05 13:13 GMT

नई दिल्ली 5 फरवरी 2020। सोने-चांदी के कीमतों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार 5 फरवरी 2020 को सोना 388 रुपये गिरा। सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का मूल्य 41,270 रहा जबकि मंगलवार को यह 41,267 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एचडीएफसी सिक्यूरिटिज के मुताबिक चांदी के रेट में भी बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 179 रुपये गिरकर 46,881 प्रति किलोग्राम रही। जहां तक सोने के दाम में गिरावट की बात करें तो पिछले 2 दिन में 10 ग्राम सोना 784 रुपये तक सस्ता हो चुका है।

डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती का असर सोने की कीमत में पड़ा। मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 388 रुपया गिरकर 41,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो ये 41270 रुपए पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। सिल्वर यानी चांदी की कीमतों में भी 346 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 47,080 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोमवार को चांदी का भाव 47,426 रुपए पर बंद हुई थी।

बाजार एक्टपर्ट के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। डॉलर के मुकाबले रुपए में 18 पैसे की मजबूती आई है। जिसका असर सोने की कीमत पर दिखा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1570 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.73 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया वहीं चीनी केंद्रीय बैंक द्वारा लिक्विडिटी बढ़ाने का असर भी सोने-चांदी की कीमत पर पड़ा।

Tags:    

Similar News