वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में मचाया धमाल, जडेजा की गेंदों की जमकर की ठुकाई, देखें VIDEO
Vaibhav Suryavanshi : बिहार के वंडरब्वॉय वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में गजब के रंग में दिख रहे हैं। वे इनदिनों नेट्स प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं और अपने कौशल से टीम मैनेजमेंट को हैरान कर रहे हैं।
Vaibhav Suryavanshi : मात्र 14 साल की उम्र में IPL में पदार्पण कर धमाल मचाने वाले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी एकबार फिर क्रिकेट पंडितों को हैरान करने के लिए बेकरार हैं। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इनदिनों नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं और टीम के साथी गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर रहे हैं।
जडेजा की गेंदों पर किया हवाई फायर
मैदान में अपने नेचुरल अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी नेट्स प्रैक्टिस के दौरान खब्बू स्पिनर रविंद्र जडेजा पर टूट पड़े और जमकर हवाई फायर किया। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का ट्रेनिंग कैंप इनदिनों जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रहा है, जिसका एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शानदार टच में सूर्यवंशी और जडेजा
इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी का सामना स्पिनर रविंद्र जडेजा के साथ होता है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी जडेजा की गेंदों पर तगड़ा प्रहार करते हैं। हालांकि, एक गेंद पर सूर्यवंशी फंसते दिखते हैं और जडेजा के रिएक्शन से ऐसा लगता है कि वे बिहार के वंडरब्वॉय को आउट करने में कामयाब हो जाते हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जारी किए गये इस वीडियो में रविंद्र जडेजा के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी भी शानदार टच में नजर आ रहे हैं।