Rishabh Pant : IPL में धांसू प्रदर्शन करने के लिए ऋषभ पंत बेकरार, चल दिया नया दांव, LSG का फुल सपोर्ट
Rishabh Pant : लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने वाले ऋषभ पंत ने इसबार नया पैंतरा चला है, जिसे LSG टीम मैनेजमेंट का पूरा समर्थन मिल गया है।
इमेज सोर्स - गूगल
Rishabh Pant : भारत की वन-डे और टी20 टीम में वापसी की जोरदार कोशिश में लगे ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में एक नये तेवर और कलेवर के साथ नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने वाले ऋषभ पंत ने इसबार नया पैंतरा चला है, जिसे LSG टीम मैनेजमेंट का पूरा समर्थन मिल गया है।
ऋषभ पंत का नया पैंतरा
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इस आईपीएल सीजन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। पिछले सीजन में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने वाले पंत कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने IPL 2025 में 133.17 की स्ट्राइक रेट से मात्र 269 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 118 रनों की भी एक पारी खेली थी लिहाजा बुरे दौर से उबरने की कोशिश में लगे ऋषभ पंत इस साल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे।
निकोलस पूरन का होगा डिमोशन!
बड़ी बात ये है कि ऋषभ पंत के नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की वजह से अब वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलन पूरन की पोजिशन बदल जाएगी और अब वे नंबर 4 पर बैटिंग करते दिखेंगे। गौरतलब है कि इस मर्तबा शानदार प्रदर्शन करने के लिए लखनऊ की टीम काफी मंथन कर रही है। पिछले साल लखनऊ के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन अनुभवहीन गेंदबाजी उन्हें ले डूबी। अधिकांश गेंदबाज चोटिल थे। हालांकि, इस साल गेंदबाजों पर पूरा फोकस किया गया है।
टीम में वापसी की जोरदार कोशिश
आपको बता दें कि ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं। वन-डे क्रिकेट में केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर हैं तो टी20 क्रिकेट में ईशान किशन और संजू सैमसन टीम का हिस्सा हैं लिहाजा वन-डे और टी20 टीम में वापसी करने के लिए ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 में धांसू प्रदर्शन करना होगा।