Rinku Singh T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह पर मंडराया खतरा, रोहित शर्मा ने टीम में किया ये बड़ा बदलावों...

Rinku Singh T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह पर मंडराया खतरा, रोहित शर्मा ने टीम में किया ये बड़ा बदलावों...

Update: 2024-04-17 13:51 GMT

Rinku Singh T20 World Cup: नईदिल्ली। टीम इंडिया के सामने आगामी टी20 विश्व कप 2024 से पहले एक अच्छी टीम बनाने की चुनौती होगी। टीम मैनेजमेंट को ऐसे खिलाड़ियों को खिलाने पर अधिक तवज्जो देना होगा, जो भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिता सके। गौरतलब है कि यह टीम पिछले कई आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल व फाइनल में जाके हार चुकी है। इसी बीच आगामी विश्व कप में रिंकू सिंह के चयन पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा को उनसे भी खतरनाक फिनिशर मिल गया है।

रिंकू सिंह के लिए पिछला साल काफी शानदार रहा था। आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने का मौका मिला। उन्होंने टी 20 व एकदिवसीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इंडियन प्रीमियर लीग के बाद इंटरनेशनल मंच पर भी इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। तभी से ऐसा कहा जाने लगा कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2024  में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। हालांकि उनकी जगह अब छिनने जा रही है। कुछ समय पहले तक रिंकू सिंह का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलना लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि अब उनकी जगह छिनने जा रही है। दरअसल उनकी जगह आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन के आधार पर बनती। कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक 5 मैचों में केवल 63 रन बनाए हैं। उन्हें यह टीम लोअर ऑर्डर में बैटिंग के लिए उतारती है। यही वजह है कि वह खुद को साबित कर पाने में नाकाम रहे। उनके स्थान पर सीएसके के शिवम दुबे खेलने वाले हैं। वह आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं।

ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए आईपीएल 2024 काफी कमाल का जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में दुबे ने 242 रन ठोके हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 163.51 का रहा। वहीं उन्होंने 60.50 की औसत से ये रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 66 का रहा है। उन्होंने अकेले ही विरोधी खेमें में खलबली मचाई हुई है। अब तक बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 20 चौके और 15 छक्के जड़ चुका है। ऐसे में उनके टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में खेलने पर लगभग मुहर लग चुकी है।

Tags:    

Similar News