PBKS vs DC IPL 2024: सैम करन का दिल्ली के खिलाफ चला बल्ला, अर्धशतक जड़कर किया पंजाब किंग्स को मजबूत स्थिति...

PBKS vs DC IPL 2024: सैम करन का दिल्ली के खिलाफ चला बल्ला, मजबूत स्थिति में पंजाब किंग्स...

Update: 2024-03-23 13:51 GMT

PBKS vs DC IPL 2024: चंडीगढ़। IPL 2024 का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। ये मुकाबला मुल्लनपुर में बने IPL के नए वेन्यू पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले की खास बात एक तो पंजाब के नए होम ग्राउंड का IPL डेब्यू तो है ही दूसरी बात ऋषभ पंत भी हैं, जो 15 महीने के बाद वापसी करते हुए क्रिकेट के मैदान पर उतरे हैं। पंजाब और दिल्ली के बीच IPL में ये 33 वीं भिड़ंत है।

दरअसल, पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 39 गेंद में 50 रन बनाए हैं। अपनी पारी में वह पांच चौके लगा चुके हैं। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 18 गेंद में 28 रन चाहिए। सैम करन 51 और लिविंगस्टोन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

PBKS vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह। इंपैक्ट सबस्टीट्यूटः राइली रुसो, प्रभसिमरन सिंह, तन्य त्यागराजन, हरप्रीत सिंह, विदवत कविरप्पा।

दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा। इंपैक्ट सबस्टीट्यूटः अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे

Tags:    

Similar News