Mohsin Naqvi angry : IPL के लिए इन दो क्रिकेटर्स ने PSL को कहा बाय-बाय, भड़के मोहसिन नकवी, दी कोर्ट में घसीटने की धमकी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि जो क्रिकेटर PSL का कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर आईपीएल खेलने के लिए भारत जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इमेज सोर्स - गूगल
Mohsin Naqvi angry : पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए भारत पहुंच रहे क्रिकेटर्स को देख PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी भड़क उठे हैं और उन्होंने PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर सख्त लीगल एक्शन लेने की बात कही है।
कोर्ट में देख लेने की धमकी
रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि जो क्रिकेटर PSL का कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर आईपीएल खेलने के लिए भारत जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोहसिन नकवी ने कहा कि दो-तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ दिया है।
इन दो खिलाड़ियों ने छोड़ा PSL
गौरतलब है कि जिम्बॉब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग को बाय-बाय कह दिया है और आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें जिम्बॉब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने केकेआर टीम को ज्वाइन भी कर लिया है, वहीं श्रीलंका के दासुन शनाका राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने के लिए भारत भी रवाना हो चुके हैं।
विदित है कि दासुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स टीम के अहम सदस्य थे, वहीं ब्लेसिंग मुजरबानी इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ थे। आपको बता दें कि इन दोनों क्रिकेटर्स को रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया है। मुजरबानी को बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान की जगह केकेआर में शामिल किया गया है तो चोटिल सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स में दासुन शनाका शामिल होंगे।