Kevin Pietersen Picks IPL all time 11 : केविन पीटरसन ने चुनी IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को नहीं दी जगह, फैंस हैरान
Kevin Pietersen Picks IPL all time 11 : इस ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग 11 में बतौर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, रविंद्र जडेजा और सुनील नरेन को सेलेक्ट किया है। सुनील नरेन के साथ लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया है।
इमेज सोर्स - गूगल
Kevin Pietersen Picks IPL all time 11 : आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन ने ऑल टाइम IPL प्लेइंग 11 चुना है लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस अंतिम एकादश में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया है, जिसे लेकर फैंस कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
केविन पीटरसन ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11
केविन पीटरसन ने एक पॉडकास्ट में ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग 11 चुना। इस टीम में पीटरसन ने बतौर ओपनर क्रिस गेल और विराट कोहली का सेलेक्शन किया है। इसके बाद नंबर 3 पर मिस्टर 360 डिग्री यानी एबी डिविलियर्स को रखा है। पीटरसन ने नंबर 4 पर सुरेश रैना और नंबर 5 पर महेन्द्र सिंह धोनी को रखा है। उन्होंने माही को विकेटकीपर की जिम्मेदारी के साथ-साथ कप्तान भी बनाया है।
इसके बाद इस ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग 11 में बतौर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, रविंद्र जडेजा और सुनील नरेन को सेलेक्ट किया है। सुनील नरेन के साथ लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया है। बतौर तेज गेंदबाज यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को प्लेइंग 11 में जगह दी है।
केविन पीटरसन की ऑल टाइम IPL प्लेइंग 11
क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), आंद्रे रसेल, रविंद्र जडेजा, सुनील नरेन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।