RCB Warmup match : प्रैक्टिस मैच में RCB के बल्लेबाजों का दिखा जलवा, इन 5 बैट्समैन ने ठोकी तूफानी हाफ सेंचुरी

RCB Warmup match : गेंदबाजी में अभिनंदन सिंह, रसिख डार और विक्की ओस्तवाल ने शानदार गेंदबाजी की। कोच एंडी फ्लावर ने इन सभी गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।

Update: 2026-03-23 10:52 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

RCB Warmup match : IPL 2026 का आगाज 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा। इस मैच से पहले आरसीबी की बल्लेबाज गजब के फॉर्म में नजर आ रही है। आईपीएल से पहले प्रैक्टिस मैच खेलने उतरी आरसीबी टीम के 5 बल्लेबाजों ने तूफानी हाफ सेंचुरी ठोक डाल विरोधी टीमों को सचेत कर दिया है।

5 बल्लेबाजों ने ठोकी तूफानी हाफ सेंचुरी

इस प्रैक्टिस मैच में आरसीबी की टीम को दो भागों में बांटा गया। एक वेंकटेश अय्यर की अगुवाई वाली टीम थी, जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया तो दूसरी तरफ क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने 20 ओवर में 247 रन बना डाले। बड़ी बात ये है कि अय्यर की टीम की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 37 गेदों पर 81 रन बनाए।

रजत पाटीदार का भी दिखा जलवा

वहीं, टिम डेविड ने 14 गेंदों पर 36 रन, वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों पर 30 रन और विराट कोहली ने 12 गेंदों पर 29 रनों की छोटी पारी खेली। वहीं, क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम की तरफ से रजत पाटीदार ने 25 गेंदों पर 74 रन, देवदत्त पड्डिकल ने 33 गेंदों पर 63 रन और क्रुणाल पांड्या ने 33 गेंदों पर ताबड़तोड़ 58 रन बना डाले। इस तरह से क्रुणाल पांड्या की टीम वेंकटेश अय्यर की टीम पर भारी पड़ी।

कोच ने की गेंदबाजों की तारीफ

गेंदबाजी में अभिनंदन सिंह, रसिख डार और विक्की ओस्तवाल ने शानदार गेंदबाजी की। कोच एंडी फ्लावर ने इन सभी गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। विशेषकर बल्लेबाज जितेश शर्मा की तारीफ में एंडी फ्लावर ने कसीदे गढ़े।

Tags:    

Similar News