Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, राजस्‍थान मतगणना live मे देखिए

Update: 2023-12-03 06:45 GMT
Live Updates - Page 6
2023-12-02 18:26 GMT

Rajasthan Election Results Live-2023: सीएम अशोक गहलोत बोले- हम जीतेंगे

Rajasthan Election Results Live-2023: मतगणना के पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने वॉर रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम वॉर रूम में आए और उम्मीदवारों से बात की। वे मतगणना केंद्रों पर जाएंगे। मैंने उनसे बात की और वे जीत को लेकर उत्साहित और आश्वस्त हैं। हम जीतेंगे और स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनाएंगे।

2023-12-02 18:25 GMT

Rajasthan Election Results Live-2023: EVM से वोटों की गिनती के लिए 4,180 राउंड होंगे

Rajasthan Election Results Live-2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता ने जानकारी दी कि मतगणना के लिए कुल 2,552 टेबलें लगाई गई हैं। गुप्ता ने कहा, ईवीएम से वोटों की गिनती के लिए 4,180 राउंड होंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक 34 राउंड शियो विधानसभा क्षेत्र (बाड़मेर) के लिए और सबसे कम 14 राउंड अजमेर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए होंगे

2023-12-02 18:22 GMT

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: CM अशोक गहलोत पहुंचे कांग्रेस वॉर रूम

Rajasthan Election Results 2023 LIVE: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे। राजस्थान में कल सुबह 8 से ही मगगणना होगी। 

2023-12-02 15:00 GMT

Rajasthan Election Results Live-2023: ABP-Cvoter के पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस 90 के करीब

Rajasthan Election Results Live-2023: ABP-Cvoter के एग्जिट पोल में राजस्थान की 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 94 से 114 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है. वहीं कांग्रेस को 71-91 सीटों पर आगे दिखाया गया है. एबीपी सी वोटर ने अन्य को 9-19 सीटों पर आगे दिखाया है.  

Tags:    

Similar News