Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, राजस्‍थान मतगणना live मे देखिए

Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ है। आज प्रदेश के सभी जिला मुख्‍यालयों में वोटों की गिनती चल रही है। NPG.NEWS पर पढ़ि‍ए मगणना की पल-पल की खबर...

Update: 2023-12-03 06:45 GMT

Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों के लिए मतगणना शुरु हो गई है। राज्‍य में अगली सरकार किसकी होगी इसकी तस्‍वीर दोपहर बाद तक साफ होने की उम्‍मीद है। नामांकन के बाद श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से वहां चुनाव स्‍थगित कर दिया गया। इस वजह से 199 सीटों के लिए वोटिंग हुई है।

राज्‍य की 199 सीटों के लिए कुल 1862 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। 25 नवंबर को हुए मतदान में कुल 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्‍य के सभी जिला मुख्‍यालयों में मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। मतगणना से जुड़ी हर खबर से अपने पाठकों को अपडेट रखने के लिए NPG.NEWS ने विशेष व्‍यवस्‍था की है। वोटों की गिनती में उतार-चढ़ाव से लेकर मतगणना से जुड़ी हर खबर आप यहां पढ़ सकते हैं....

Live Updates
2023-12-03 09:57 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 114 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 114 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है। 

2023-12-03 09:57 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: पिंडवाड़ा आबू से भाजपा प्रत्याशी सामाराम जीते

Rajasthan Election Result: पिंडवाड़ा आबू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सामाराम ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी 1309 वोट के अंतर से मात दी।

2023-12-03 08:49 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: मनोहर थाना विधानसभा सीट से गोविंद प्रसाद जीते

Rajasthan Election Results 2023 Live: मनोहर थाना विधानसभा सीट से गोविंद प्रसाद ने 24865 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

2023-12-03 08:48 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: किशनपोल विधानसभा सीट से अमीन कागजी जीते

Rajasthan Election Results 2023 Live: किशनपोल विधानसभा सीट से अमीन कागजी ने जीत हासिल की। 7204 मतों से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवारा को मात दिया।

2023-12-03 08:27 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: बाबा बालकनाथ चल रहे पीछे

Rajasthan Election Results 2023 Live: तिजारा विधानसभा सीट के प्रत्याशी बाबा बालकनाथ 789 वोट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान आगे चल रहे हैं। 

2023-12-03 08:26 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live:अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं

Rajasthan Election Results 2023 Live: निवर्तमान मुख्यमंत्री और सरदारपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार, अशोक गहलोत 14वें दौर की गिनती के बाद 14,231 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 67,495 वोट मिले हैं।

2023-12-03 08:25 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: विद्याधर नगर सीट से जीतीं दीया कुमारी

Rajasthan Election Results 2023 Live: विद्याधर नगर विधानसभा सीट से दीया कुमारी पचास हजार वोटों से जीत गईं हैं।  

2023-12-03 08:00 GMT

Rajasthan Election Results: अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं

Rajasthan Election Results 2023 Live: निवर्तमान मुख्यमंत्री और सरदारपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार, अशोक गहलोत 14वें दौर की गिनती के बाद 14,231 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 67,495 वोट मिले हैं।

2023-12-03 07:59 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे

Rajasthan Election Results 2023 Live: झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी आगे चल रहे हैं।

2023-12-03 07:15 GMT

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राजस्थान के झुंझुनू से EVM में तकनीकी खराबी की खबर

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राजस्थान के झुंझुनू विधानसभा में दो ईवीएम में कुछ तकनीकी खराबी की खबर आई है। उन्हें दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रुझानों में बीजेपी की बढ़त पर धन्यवाद दिया है। "राजस्थान के लोगों ने बीजेपी को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं उन्हें और हमारे कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं।"

Tags:    

Similar News