टीचर बर्खास्त: शिक्षक ने 10वी की छात्रा से रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करके करता रहा दरिंदगी, सरकार ने सेवा से किया बर्खास्त

Rajasthan Teacher Dismissed: राजस्थान के बारां में सरकारी टीचर ने दसवीं की छात्रा से रेप किया. अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. इस मामले में शिक्षक को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

Update: 2026-04-07 10:20 GMT

इमेज- AI

Baran Teacher Dismissed: 7 अप्रैल 2026, राजस्थान के बारां से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाले मामला सामने आया है. सरकारी टीचर ने दसवीं की छात्रा से रेप किया. इतना ही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. इस पर भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) ने बड़ी कार्रवाई की है. शिक्षक को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. 

शिक्षा विभाग ने व्याख्याता को बर्खास्त किया 

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी व्याख्याता की पहचान मनोज कारोलिया के रूप में हुई है. मनोज कारोलिया बेगना में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भूगोल के व्याख्याता के पद पर तैनात था. छात्रा से दुष्कर्म के मामले में  आरोपी व्याख्याता मनोज कारोलिया को शिक्षा विभाग ने सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है.




 इस सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है. जिसके अनुसार, राजस्थान सिविल सेवाएं (आचरण) नियम 1971 के नियम 3(1) (ii), 4(2),4(4) एवं 4 (ड ) का उल्लंघन करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है.

क्या है पूरा मामला 

पूरा मामला सत्र 2020-21 का है. आरोपी टीचर ने बहला फुसला कर दसवीं की छात्रा दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया लिया. और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल किया. छात्रा से कई बार दरिंदगी की.

शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई 

यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच कराइ. जांच में कई बार छात्रा से दरिंदगी की पुष्टि हुई. जिसके बाद उसे हटा कर एपीओ कर दिया गया था. शिक्षक का मुख्यालय जयपुर में संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय निर्धारित किया गया था. वहीं, अब व्याख्याता मनोज कारोलिया को बर्खास्त कर दिया गया है. 



Tags:    

Similar News