पवन खेड़ा पर गिरफ्तारी की तलवार: कांग्रेस नेता को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची असम पुलिस, जानें पूरा मामला

Pawan Khera News: असम पुलिस मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

Update: 2026-04-07 07:47 GMT

Pawan Khera News: असम पुलिस मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी असम पुलिस की टीम के साथ मौजूद थे। 

पवन खेड़ा को गुवाहाटी ले जा सकती है पुलिस

जानकारी के अनुसार असम पुलिस की टीम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पवन खेड़ा को अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर गुवाहाटी ले जा सकती है। हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन या कांग्रेस पार्टी की तरफ से आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। पवन खेड़ा पर असम विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री परिवार की छवि खराब करने और विदेशों में बेहिसाब संपत्ति होने के आरोप लगाने का मामला दर्ज किया गया है।

रिनिकी भुइयां के पास 3 देशों के पासपोर्ट होने का दावा

यह पूरा विवाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद शुरू हुआ। खेड़ा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन अलग अलग देशों के पासपोर्ट हैं। खेड़ा के मुताबिक इन देशों में मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और एंटीगुआ बरमुडा शामिल हैं। इन्हीं दावों के आधार पर रिनिकी भुइयां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

दुबई और अमेरिका में 52 हजार करोड़ की संपत्ति का आरोप

पवन खेड़ा ने अपने बयानों में केवल रिनिकी भुइयां ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी सीधे निशाने साधे थे। खेड़ा ने आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री के पास दुबई में दो बेनामी संपत्तियां हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका में मुख्यमंत्री की 52,000 करोड़ रुपये की एक बड़ी कंपनी भी है। इन्ही राजनीतिक और आर्थिक आरोपों के चलते अब असम पुलिस दिल्ली में यह कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News