गहरी नींद में सो रही थी पत्नी, घर आते ही सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला, गर्दन और पैरों पर किए ताबड़तोड़ वार

Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. खेड़ली पिचनौत गाँव में एक पति ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.

Update: 2026-04-06 09:24 GMT

इमेज- AI

Alwar Crime News: 6 अप्रैल 2026, राजस्थान के अलवर जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. खेड़ली पिचनौत गाँव में एक पति ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. उसपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किये जिससे उसकी मौत हो गयी. 

पति ने सो रही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला 

मामला जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के खेड़ली पिचनौत गांव का है. रविवार 6 अप्रैल 20 की शाम को यह वारदात हुई है. आरोपी  की पहचान 52 वर्षीय कालूराम के रूप में हुई है. कालूराम ने रविवार की शाम घर के आँगन में सो रही 48 वर्षीय पत्नी पुनी देवी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी.

आखिर क्यों ली पत्नी की जान

जानकारी के मुताबिक़, रविवार की शाम करीब 6 बजे कालूराम बकरियां चराकर घर लौटा था. उस समय पत्नी पुनी देवी घर के आँगन में सो रही थी. घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर उसका दिमाग फिर गया और उसने सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. पुनी देवी की गर्दन, हाथ और पैरों पर कुल्हाड़ी से कई वार किए. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी.

जैसे लोगो को घटना की जानकारी लगी हड़कंप मच गया. मृतका के भाई धनपाल मीणा पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी.

सनकी मिजाज का है आरोपी  

स्थानीय लोगो के अनुसार, आरोपी और मृतका की शादी करीब 35 साल पहले हुई थी. अपने बेटे, बहू और दो पोतों के साथ रहता था. वह सनकी मिजाज का था. 5 साल पहले अपने 5 साल के बच्चे का भी मर्डर किया था. हालाँकि किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी. वहीँ, अब उसने पत्नी की जान लेली. आरोपी ने पत्नी की हत्या क्युकी अभी इसका पता नहीं चल सका है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


Tags:    

Similar News