सरकारी टीचर बना ‘गैंगस्टर’... व्यापारियों से मांगी 1.40 करोड़ की फिरौती, पत्नी के गहने भी रखे गिरवी, आखिर शिक्षक ने क्यों चुना अपराध रास्ता

Rajasthan Teacher News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक सरकारी टीचर को ऑनलाइन गेम की लत इतनी भारी पड़ गयी कि उसे गैंगस्टर बन गया. शिक्षक ने फिरौती और रंगदारी करना शुरू दिया. उसने व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर 1.4 करोड़ रुपये की फिरौती मांग की.

Update: 2026-04-07 07:11 GMT

इमेज- AI

Teacher News: 7 अप्रैल 2026, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक सरकारी टीचर को ऑनलाइन गेम की लत इतनी भारी पड़ गयी कि उसे गैंगस्टर बन गया. शिक्षक ने फिरौती और रंगदारी करना शुरू दिया. उसने व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर 1.4 करोड़ रुपये की फिरौती मांग की. 

टीचर फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार

मामला कमोल कुशलगढ़ क्षेत्र के टिम्बा महुड़ी गांव का है. आरोपी टीचर की पहचान विकेश कुमार के रूप में हुई है. विकेश कुमार कमोल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुडादा में पदस्थ है. वह सेकंड क्लास में गणित पढ़ाता है. पुलिस ने आरोपी टीचर को 1.4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

ऑनलाइन गेमिंग में टीचर को हुआ 80 लाख का कर्ज

जानकारी के मुताबिक़, टीचर विकेश कुमार को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी. ऑनलाइन गेमिंग में भारी रकम हार चुका था. उस पर 80 लाख रुपए का कर्ज था. जिसे चुकाने के लिए उसने अपने नाम पर पांच लोन लिए, सरकारी शिक्षक पत्नी के नाम पर भी 30 लाख रुपए का लोन लिए, रिश्तेदारों के गहने गिरवी रखे. इसके बाद भी कर्ज पूरा नहीं हुआ.

टीचर कैसे बना गैंगस्टर

कर्ज चुकाने के लिए अब वह गैंगस्टर बन गया. व्यापारियों से फिरौती और रंगदारी की साजिश रची. उसने अलग अलग बहाने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति का पता लगाया. इसके बाद दो व्यापारियों को धमकीभरा पेटर भेजा. जिसमे खुद को बड़ा गैंगस्टर बताते हुए धमकी दी गयी कि पैसे नहीं मिले परिवार को जान से मार देगा. एक व्यापारी से उसने 90 लाख रुपए और दूसरे से 50 लाख रुपए की मांग की. 

कैसे हुआ खुलासा 

दोनो व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. जिसके बाद एसपी सुधीर जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गयी. आरोपी की पहचान के लिए करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी. साइबर तकनीक और रूट मैपिंग के जरिए आरोपी की पहचान हुई और उसे उसके गांव से से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने बताया ऑनलाइन गेम हुई लाखों की कर्ज चुकाने के लिए ऐसा किया. फ़िलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 



Tags:    

Similar News