Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, राजस्‍थान मतगणना live मे देखिए

Update: 2023-12-03 06:45 GMT
Live Updates - Page 3
2023-12-03 05:34 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: 130 सीटों पर भाजपा आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live:राजस्थान में भाजपा 130 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

2023-12-03 05:33 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

Rajasthan Election Results 2023 Live:जयपुर में भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। बता दें कि भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। 

2023-12-03 05:32 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा बहुमत की ओर

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में कांग्रेस राज खत्म होता दिख रहा है। चुनावी रुझान के मुताबिक, भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ती जा रही है। 

2023-12-03 05:30 GMT

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: झालरापाटन से वसुंधरा राजे हुईं आगे

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: झालरपाटन सीट से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे 1,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

2023-12-03 05:20 GMT

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: शुरुआती रुझानों में भाजपा राजस्थान में कांग्रेस से आगे है। कुल 199 विधानसभा सीटों में से 99 पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है।

2023-12-03 05:15 GMT

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राजस्‍थान झोंटवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और और भाजपा के दिग्‍गज नेता राज्‍य वर्धन सिंह राठौड़ पिछड़ गए हैं। दूसरे दौर के वोटों की गिनती खत्म होने के बाद कांग्रेस के अभिषेक चौधरी 5,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि राजस्थान में बीजेपी 125 सीट पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस की 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा, अन्य 12 पर आगे है।

2023-12-03 05:11 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजाप 120 सीटों पर आगे

Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान 120 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 66 सीटों पर आगे चल रही है। 

2023-12-03 05:09 GMT

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राजस्थान के पाली में 5 से 4 सीटों पर बीजेपी की बढ़त

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राजस्थान के पाली जिले की 5 विधानसभा सीटों में से 4 में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।

  • जैतारण सीट पर बीजेपी के अविनाश गहलोत आगे
  • सोजत सीट से कांग्रेस के निरंजन आर्य आगे
  • पाली सीट से बीजेपी के ज्ञानचन्द पारख आगे
  • मारवाड़ जंक्शन से बीजेपी के केसाराम चौधरी आगे
  • बाली सीट से बीजेपी के पुष्पेन्द्र सिंह राणावत आगे
  • सुमेरपुर सीट से बीजेपी के जोराराम कुमावत आगे

2023-12-03 05:03 GMT

Rajasthan Election Results 2023 Live: 125 सीट जीतेगी भाजपा: बाबा बालकनाथ

Rajasthan Election Results 2023 Live: अलवर से सांसद और तिजारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बाबा बालकनाथ ने कहा,"105 से 125 तक जाएगी। कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा 50 से 60 सीटें जीत पाएगी। विकास, प्रशासन और कानून में अशोक गहलोत सरकार त्रस्त। राज्य में गुंडाराज और अराजकता फैली हुई थी।"

2023-12-03 04:32 GMT

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: रुझानों में भाजपा की सरकार पक्‍की

Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राजस्‍थान में शुरुआती रुझान आने लगे हैं। विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार 100 से ज्‍यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। सत्‍तारूढ़ पार्टी लगातार 70 से 80 सीटों के बीच झूल रही है। वहीं अलवर की तिजारा विधानसभा सीट से बाबा बालकनाथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड की मतगणना के बाद बाबा बालकनाथ 7425 मतों से आगे चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News