Odisha Crime News: हत्या के आरोपी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Odisha Crime News: ढेंकनाल जिले में कामाख्या नगर ब्लॉक समिति के सदस्य की सनसनीखेज हत्या के एक मुख्य आरोपी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी...

Update: 2023-09-28 11:58 GMT

Odisha News

Odisha Crime News: ढेंकनाल जिले में कामाख्या नगर ब्लॉक समिति के सदस्य की सनसनीखेज हत्या के एक मुख्य आरोपी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

38 वर्षीय निराकर साहू ढेंकनाल जिले के तुमुसिघा इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने गुरुवार सुबह कामाख्या नगर पुलिस सीमा के तहत अलातुमा गांव में खून से लथपथ उसका शव बरामद किया।

निराकर साहू को सितंबर 2021 में व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर कामाख्या नगर ब्लॉक में बरुआन (के) पंचायत के समिति सदस्य दीपक महंत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

करीब चार महीने पहले मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद निराकर साहू को जेल से रिहा किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "ऐसा लगता है कि बुधवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने उसकी गाड़ी रोक ली। बाद में बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और कार भी लेकर फरार हो गए। निराकर की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। घटना पुरानी दुश्मनी के कारण होने का संदेह है।"

पीड़ित के रिश्तेदारों ने दावा किया कि निराकर साहू को कुछ दिनों से बदमाशों से कई बार जान से मारने की धमकियां मिली थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान करने का दावा किया है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News