दूसरी शादी की सनक में माँ ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, सिर पटक पकटकर मार डाला, फिर बैग में भरकर शव कुएं में फेंकी लाश

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में पुणे में एक 22 साल की माँ ने अपने 11 महीने के मासूम बेटे की हत्या कर दी. वजह सिर्फ इतनी थी वह बच्चे के रोने से परेशान थी. और वो दूसरी शादी करने की चाह में बढ़ा बन रहा था

Update: 2026-04-08 04:05 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Maharashtra Crime News: 8 अप्रैल 2026, महाराष्ट्र में पुणे जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. रंजनगांव एमआईडीसी इलाके में एक माँ ने अपने 11 महीने के मासूम बेटे की हत्या कर दी. उसे पटककर मार डाला और फिर बैग में भरकर कुएं में फेंक दिया.

माँ ने की 11 महीने के मासूम बेटे की हत्या

मामला रंजनगांव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के भांबर्डे गांव का है. घटना 8 मार्च की है. आरोपी महिला की पहचान 22 साल की पूजा रविंद्र पवार के रूप में हुई है. पूजा रविंद्र पवार ने दूसरी शादी करने की चाह में अपने 11 महीने के बेटे यश को पटक- पटककर मार डाला. 

माँ ने क्यों ली अपने ही बच्चे की जान 

जानकारी के मुताबिक़, पूजा अपने पति को छोड़कर किसी और से दूसरी शादी करना चाहती थी. उसे डर था बच्चा उसके साथ रहेगा तो उससे कोई शादी नहीं करेगा. इसी बीच जब परिवार के साथ कोंकण से घूमकर वापस लौटी थी. बच्चा रो रहा था. जिससे वो और भी परेशान हो गयी. फिर उसने बच्चे को रास्ते से हटाने का सोचा.

माँ ने बच्चे को मारकर कुएं में फेंका

 8 मार्च को उसने घर के सीमेंट के चबूतरे पर बच्चे को पटक पटककर मार डाला. इसके बाद उसे कपड़े के बैग में डालकर पास के खेत के कुएं में फेंक दिया. बैग ऊपर न आये इसलिए दो भारी पत्थर भी डाल दिए. हत्या के बाद बच्चे गुम जाने का नाटक करने लगी.

कैसे हुआ मर्डर केस का खुलासा 

घटना के बाद महिला के पति रविंद्र अशोक पवार ने रांजनगांव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराइ. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की. इस दौरान महिला के बयान पर पुलिस को शक हुआ. जिसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ करने पर बच्चे की ह्त्या की बात स्वीकार की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुएं से बच्चे का सड़ा हुआ शव बरामद किया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Tags:    

Similar News