MP Weather : मौसम ने रुलाया किसानों को ! कड़ाके की ठंड, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के फसल बर्बाद

MP Weather : मौसम विभाग के मुताबिक अभी ओलावृष्टि की संभावना तो नहीं है, लेकिन 6 फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है

Update: 2026-02-03 07:31 GMT

MP Weather : मध्य प्रदेश में बदलता मौसम MP Weather लगातार अपना प्रकोप दिखा रहा है. कभी तेज आंधी, कभी बारिश, कभी ओले गिरने से आम जन-जीवन प्रभावित होने के साथ-साथ किसानों को भी काफी नुकसान हो रहा है. प्रदेश में जारी कड़ाके की ठंड के बीच अचानक से हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. 


कैसा रहेगा मौसम 


अगले 4 दिनों तक किसानों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी ओलावृष्टि की संभावना तो नहीं है, लेकिन 6 फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने 3 फरवरी के लिए 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 6 फरवरी के बाद ही बारिश से राहत मिलेगी. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है. 

इसलिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की स्थिति


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस पंजाब और इससे लगे हरियाणा के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसकी वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा 5 फरवरी की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसकी वजह से प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना बन सकती है. हालांकि, अब ओलावृष्टि की संभावना तो नहीं है, लेकिन कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है."


इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी को आगर मालवा, राजगढ़ गुना, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सागर, दमोह, टीकमगढ़ निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा जिले में बारिश हो सकती है. जबकि 4 फरवरी को श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

5 और 6 फरवरी को यहां बरसेगा पानी

5 फरवरी को राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा जिले में बारिश हो सकती है. 6 फरवरी को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बारिश हो सकती है.



Tags:    

Similar News