MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कुदरत का डबल अटैक! खजुराहो में पारा 40 ke पार, 36 जिलों में 60kmph की आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल?

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक। 36 जिलों में 60kmph की आंधी और बारिश का IMD अलर्ट जारी। 7 जिलों में ओलावृष्टि से फसलें तबाह। जानें अपने शहर का वेदर अपडेट।

Update: 2026-04-04 07:41 GMT

भोपाल 4 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इस वक़्त मौसम की दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ जहां खजुराहो में गर्मी ने 40.4 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड छु लिया है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के 86 जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। इतना ही नहीं 7 जिलों में भारी ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए बड़ा अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।

36 जिलों में 60 Kmph की रफ्तार से आएगा तूफान

IMD के लेटेस्ट वेदर अपडेट के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के 36 से अधिक जिलों में मौसम बेहद खराब रहने वाला है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली तेज हवाओं और आंधी-तूफान (Thunderstorm) का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी (Advisory) जारी की है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और सतर्क रहें।

ओलावृष्टि से मची तबाही, फसलें हुईं बर्बाद

पिछले 24 घंटों का आंकड़ा किसानों के लिए डराने वाला है। धार, राजगढ़, बैतूल, देवास, उज्जैन, अलीराजपुर और भिंड में भयंकर ओले गिरे हैं। इस बेमौसम मार से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। 60 kmph की आंधी ने कई कच्चे घरों और टीन के शेड की छतें तक उड़ा दी हैं। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग के साथ-साथ छिंदवाड़ा में भी तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया है।

IMD Orange Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए खासतौर पर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। इसके तहत जिन जिलों में भारी बारिश और तूफान की आशंका है:

  • खंडवा, खरगोन, धार, देवास
  • मुरैना, श्योपुर कलां, शाजापुर
  • रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी
  • पन्ना, दमोह और पांढुर्ना

इनके अलावा राज्य के 37 अन्य स्थानों के लिए 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) भी जारी किया गया है।

मौसम में क्यों हो रहा है अचानक बदलाव?

मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के वेदर पैटर्न में यह भयंकर बदलाव अरब सागर (Arabian Sea) और बंगाल की खाड़ी से आने वाली भारी नमी के कारण हो रहा है। अगले तीन दिन राज्यवासियों के लिए चैलेंजिंग हो सकते हैं खासकर किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News