चॉकलेट लवर ध्यान दें! कैडबरी की चॉकलेट में मिला मरा कॉकरोच और फफूंद, एक्सपायरी डेट लिखा था 8 जून 2026
Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में नामी ब्रांड कैडबरी डेयरी मिल्क की चॉकलेट में कॉकरोच और फफूंद मिला है. मामला जिले के शहपुरा-भिटौनी इलाके का है. यहाँ एक छात्र ने कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदी थी. पर कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट में कॉकरोच और फफूंद निकला है. चॉकलेट में मरा हुआ कॉकरोच, उसके अंडे और फफूंद था.
इमेज- इंटरनेट
30 मार्च 2026, चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं है. बच्चे से लेकर बूढ़े सभी बड़े चाव से चॉकलेट खाते हैं. अगर आप भी इसके शौकीन है तो ये खबर जरूर पढ़ लें, जिसके बाद आपको चॉकलेट खाने का मन नहीं करेगा. मध्यप्रदेश के जबलपुर में नामी ब्रांड कैडबरी डेयरी मिल्क की चॉकलेट में कॉकरोच और फफूंद मिला है.
कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट में निकला कॉकरोच
मामला जिले के शहपुरा-भिटौनी इलाके का है. यहाँ एक छात्र ने कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदी थी. पर कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट में कॉकरोच और फफूंद निकला है. चॉकलेट में मरा हुआ कॉकरोच, उसके अंडे और फफूंद था.
जानकारी के मुताबिक़, शहपुरा-भिटौनी इलाके के रहने वाले 14 वर्षीय छात्र अंश सेन ने पास के एक दूकान से 55 रुपय का कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट ख़रीदा था. पर उसे क्या पता पैकेट खोलते ही चॉकलेट में क्या निकलने वाला है. छात्र अंश सेन ने जैसे ही पैकेट खोला उसके होश उड़ गए.
एक्सपायरी डेट 8 जून 2026 लिखी हुई थी
चॉकलेट में मरा हुआ कॉकरोच था. इतना ही नहीं उसके अंडे थे. चॉकलेट में फफूंद लगी हुई थी. इसके बारे में उसने तुरंत अपने घर वालों को बताया. हैरान करने वाली बात यह है चॉकलेट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 8 जून 2026 लिखी हुई थी. यानी कंपनी द्वारा लापरवाही बरती गयी है.
परिजनों ने जताई नाराजगी
इस घटना पर परिजनों ने काफी नाराजगी जताया है. परिजनों का कहना है. चॉकलेट खाने से तबियत बिगड़ सकती थी. इस मामले में खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराइ गयी है. ताकि इसकी जांच हो, साथ ही कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में भी केस दर्ज कराया जाएगा.
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें, यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कैडबरी की चॉकलेट में फंगस और कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आ चुकी है. साल 2024 में हैदराबाद में एक ग्राहक के चॉकलेट में फंगस निकला था. साल 2003 में मुंबई में ग्राहक के चॉकलेट में कीड़ा मिला था. वहीँ, एक बार फिर यह घटना सामने आयी है.