MP Holiday News: महावीर जयंती के अवकाश में बदलाव, समाजिक संगठनों की मांग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, देखें आदेश

MP Holiday News: समाजिक संगठनों की मांग के बाद महावीर जंयती के अवकाश में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है।

Update: 2026-03-29 09:01 GMT

MP Holiday News: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने 31 मार्च को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश जारी किया था। अब अवकाश में बदलाव किया गया है। सामाजिक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने सार्वजनिक अवकाश में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। सरकार ने 31 मार्च के अवकाश की जगह 30 मार्च सोमवार को अवकाश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया है।

जारी आदेश में लिखा है...

''विभाग की समसंख्यक अधिसूचना 29 दिसम्बर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में दिनांक 31 मार्च, 2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचारोपरांत राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दि. 31 मार्च 2026 मंगलवार के स्थान पर 30 मार्च सोमवार को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया जाता है।

यदि जिले में महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च 2026 को मनाया जा रहा हो तो पृथक से किसी आदेश को जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।''

नीचे देखें आदेश...



 


Tags:    

Similar News