LIVE हिट एंड रन केस: बाप-बेटे ने कार से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कुचला, सोसाइटी वालों को भी मारी टक्कर

Indore Hit And Run Case: बाप और बेटे ने रहवासियों को कार से रौंद डाला। इस घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Update: 2026-03-26 09:16 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

इंदौर 26 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार रात बाप और बेटे ने रहवासियों को कार से रौंद डाला। इस घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। शिव वाटिका टाउनशिप में किराए पर दिए पेंटहाउस को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। 

क्या है पूरा मामला ? 

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान शंपा पाठक (पांडे) के रूप में हुई है, जो कि इंफोसिस में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। 13 मार्च को ही वो अपने पति सौरभ और दो बच्चों के साथ लसूड़िया थाना क्षेत्र के MR 11 स्थित टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में शिफ्ट हुई थी। 



कब और कैसे शुरु हुआ विवाद ?        

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उसके बेटे मोहित चौधरी ने बिल्डर मुकेश बाहेती से दो पेंटहाउस खरीदे थे।कुलदीप चौधरी Airbnb के जरीए रूम किराए पर दे रहे थे। इसी को लेकर सोसाइटी वालों से उनका विवाद चल रहा है। बुधवार रात सोसाइटी वालों ने उनकी फ्लैट की लाइट बंद कर दी, जिसके बाद कुलदीप चौधरी और उसके बेटे ने भी सोसाइटी वालों की लाइट बंद कर दी। 

कैसे की हत्या ?    

इसी को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसके बाद मोहित चौधरी वहां कार लेकर पहुंच गया और वहां कि महिला कर्मचारी को टक्कर मारने के बाद शंपा पांडो को भी कुचल दिया। घटना के बाद शंपा को बॉम्बे हॉस्पिटल में ए़डमिट किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी कुलदीप चौधरी और बेटे मोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।         

Tags:    

Similar News