शराबी ने रात के सन्नाटे में नाबालिग से की गंदी हरकत, कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा, पॉक्सो एक्ट के तहत भुगतेगा सजा
CG Court News: शराबी युवक ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए नाबालिग के साथ गंदी हरकतें की। पीड़ित ने धक्का देकर खुद को बचाया। कोर्ट ने आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत 5 साल की सजा और जुर्माना का फैसला सुनाया है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रायगढ़ 26 मार्च 2026, शराबी युवक ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए नाबालिग के साथ गंदी हरकतें की। पीड़ित ने धक्का देकर खुद को बचाया। कोर्ट ने आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत 5 साल की सजा और जुर्माना का फैसला सुनाया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक शराबी युवक ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ गंदी हरकत की। किसी तरह नाबालिग ने आरोपी को धक्का देकर खुद को बचाया और वहां से भागकर अपने परिजनों को शराबी की हरकतों की जानकारी दी।
परिजन की शिकायत पर पुलिस ने को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा और 6 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया।
क्या है मामला?
नाबालिग पीड़िता की मां ने 9 जुलाई 2025 को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई , उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी, 8 जुलाई की रात तकरीबन 10 बजे 23 वर्षीय चैतराम पाव शराब के नशे में घर पहुंचा। वह नशे में लड़खड़ा रहा था। इसे देखकर पीड़िता की मां ने अपनी बेटी से कहा कि वह चैतराम को उसके घर तक छोड़ आए। कुछ देर बाद पीड़िता रोते हुए घर लौटी और अपनी मां को बताया कि रास्ते में निर्माणाधीन पानी टंकी के पास पहुंचने पर चैतराम पाव ने उसे जबरदस्ती पास की झोपड़ी में ले गया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा।
धक्का देकर भागी
घटना के दौरान नाबालिग ने आरोपी का विरोध किया और उसे धक्का देकर किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। इसके बाद पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।