CG IPS Ratan Lal Dangi suspended: आईपीएस रतन लाल डांगी सस्पेंड, सरकार ने जारी किया आदेश, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल

CG IPS Ratan Lal Dangi suspended: छत्तीसगढ़ के चर्चित आईपीएस रतन लाल डांगी को सरकार ने निलंबित कर दिया है। रतन लाल डांगी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Update: 2026-03-26 11:00 GMT

CG IPS Ratan Lal Dangi suspended: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए आईपीएस रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। रतन लाल डांगी की पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल हुई थी। फोटो को सरकार ने गंभीरता से लिया और उक्त कृत्य को पुलिस की छवि धूमिल करना बताया। सरकार ने मामले को संज्ञान लेते हुए आईपीएस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश में लिखा है...

''रतन लाल डांगी भापुसे (2003) द्वारा पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारी के गरिमापूर्ण पद पर पदस्थ रहते हुए, पद के अनुरूप आचरण का प्रदर्शन न करते हुए अशोभनीय व नैतिकता के प्रतिकूल आचरण प्रदर्शित किया। अपने पद के प्रभाव का दुरूपयोग करना तथा स्थापित सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करने से अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3 (1-क) (i) एवं नियम (2-ख) (vii) नियम 17-क (दो) का उल्लंघन करना पाया गया है।

रतन लाल डांगी का कृत्य इलेक्ट्रानिक व सोशल मिडिया में प्रसारित व प्रचारित हुआ है, जिसके कारण सामान्य जनमानस व समाज में पुलिस की छवि धूमिल हुई। ऊपर लिखे अनुसार अनैतिक कृत्य के लिए रतन लाल डांगी, भापुसे व्यक्तिगत स्तर पर पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। जिसके कारण उनके विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।

अतः राज्य शासन द्वारा रतन लाल डांगी, भापुसे (2003) पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1969 के नियम 3 (1) (a) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर रहेगा। निलंबन अवधि में रतन लाल डांगी, भापुसे (2003) को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा वे निलंबन अवधि में सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगे।''

नीचे देखें आदेश...


आईपीएस अफसर पर शारीरिक शोषण का आरोप

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस अफसर रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप पुलिस महकमे के सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगाया। सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने इस मामले की शिकायत आला अफसरों से भी की थी। पीड़ित महिला ने शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया है कि उसके पास आईपीएस रतनलाल डांगी के ख़िलाफ़ कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी हैं। महिला के पास निजी पलों के भी अश्लील वीडियो हैं। छत्तीसगढ़ में इस स्तर के अश्लील वीडियो के साथ किसी वरिष्ठ आईपीएस अफसर के खिलाफ यह पहला मामला होगा।


 


Tags:    

Similar News