समर स्पेशल ट्रेन: दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच 11-11 फेरों के लिए चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा

SECR, Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में आरामदायर सफर के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग, हरिद्वार दुर्ग के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेंगी।

Update: 2026-03-26 08:01 GMT

NPG.NEWS

बिलासपुर 26 मार्च 2026, गर्मी की छुट्टियों में आरामदायर सफर के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग, हरिद्वार दुर्ग के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेंगी।

ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य 11-11 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक (11 फेरा) प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार से 20 अप्रैल से 29 जून 2026 (11 फेरा) प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है

गाड़ियों की समय सारिणी

08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 11.00 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.36 बजे, प्रस्थान 11.41 बजे, भाटापारा आगमन 12.28 बजे, प्रस्थान 12.30 बजे, उसलापुर आगमन 13.45 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे, पेंड्रारोड आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, अनूपपुर आगमन 15.53 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे, शहडोल आगमन 16.35 बजे, प्रस्थान 16.45 बजे एवं उमरिया आगमन 17.33 बजे, प्रस्थान 17.35 बजे तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये होते हुये दूसरे दिन सोमवार को 17.30 बजे हरिद्वार स्टेशन पहुंचेगी।

08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 18.55 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन उमरिया आगमन 18.44 बजे, प्रस्थान 18.46 बजे, शहडोल आगमन 19.45 बजे, प्रस्थान 19.55 बजे, अनूपपुर आगमन 20.33 बजे, प्रस्थान 20.35 बजे, पेंड्रारोड आगमन 21.10 बजे, प्रस्थान 21.12 बजे, उसलापुर आगमन 23.40 बजे, प्रस्थान 23.50 बजे, तीसरे दिन भाटापारा आगमन 00.40 बजे, प्रस्थान 00.42 बजे, रायपुर आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे तथा बुधवार को 03.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

18 कोच की मिलेगी सुविधाएं

स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 10 स्लीपर, 02 एसी-III सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

20 स्टेशनों पर रहेगा स्टापेज

रास्ते में ये गाड़ी दोनों दिशाओं में रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां, निज़ामुद्दीन, मेरठ नगर, रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।

Tags:    

Similar News