रायपुर में GST का बड़ा एक्शन: दो फर्मों के चार ठिकानों पर मारा छापा, मिला संदिग्ध दस्तावेज और डेटा
Raipur GST Raid: रायपुर में राज्य GST विभाग के 10 अधिकारियों ने भैंसथान के अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स में स्थित लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स नाम के दो फर्मों के चार ठिकानों पर दबिश दी है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
रायपुर 26 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह राज्य GST विभाग ने छापेमारी की है। राज्य GST विभाग के 10 अधिकारियों ने भैंसथान के अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स में स्थित लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स नाम के दो फर्मों के चार ठिकानों पर दबिश दी है। इस दौरान दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया गया है।
GST विभाग ने क्यों मारा छापा ?
दरअसल, राज्य GST विभाग को फर्मों के खिलाफ GST चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली थी, जिसके बाद GST की 10 सदस्यीय टीम ने गुरुवार सुबह एक साथ भैंसथान के अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स में स्थित लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स नाम के दो फर्मों के चार ठिकानों पर छापेमारी की।
बड़ी टैक्स चोरी की आशंका
शुरुआती जांच में राज्य GST विभाग की टीम को बड़ी संख्या में फर्जी बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं। इन सभी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा को जब्त किया गया है। शुरुआती जांच में बड़ी टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। हालांकि इस मामले में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।