CG में आम तोड़ने की तालिबानी सजा VIDEO: सुरक्षाकर्मी ने नाबालिग को उठा-उठाकर पटका, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Baloda Bazar Viral Video
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

Baloda Bazar Viral Video : सीमेंट प्लांट परिसर में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने आम तोड़ने आए नाबालिग को चोरी के शक में इस कदर पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बलौदा बाजार 23 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में नाबालिग बच्चे के साथ हुई बर्बरता ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां के सीमेंट प्लांट परिसर में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने आम तोड़ने आए नाबालिग को चोरी के शक में इस कदर पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में भारी आक्रोश है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

पीड़ित के भाई कार्तिक साहू ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे उसका छोटा भाई आम तोड़ने के लिए प्लांट परिसर में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बच्चे को उठा-उठाकर पटका गया, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सुरक्षाकर्मी बच्चे को उठा उठाकर पटक रहा है और दो गार्ड उसे घेरकर खड़े हुए हैं। वहीं वीडियों बना रहे लोग उसे छोड़ देने कि गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुरक्षाकर्मी किसी की सुनने को राजी नहीं है।

परिजनों ने क्या आरोप लगाए ?

इस पूरे घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग पीड़ित के परिजन भड़क उठे और रविवार को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। वहीं उनका आरोप है कि गांव के उप सरपंच ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने पर धमकाया, लेकिन उन्होंने हिम्मत करके केस दर्ज कराई। पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Tags

Next Story