कौन है IAS स्वरोचिष सोमवंशी? ऑफिस नहीं आते और न ही उठाते ही अधिकारियों का फोन, शिकायत के बाद सीएम ने हटाया

IAS Swarochish Somavanshi: sआईएएस स्वरोचिष सोमवंशी 2012 बैच के अफसर हैं. उनका जन्म 24 दिसंबर 1984 को हुआ. उन्होंने एचबीटीआई कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है. उसके बाद वो यूपीएसी की तैयारी में जुट गए. 2009 में यूपीएससी पास कर वो इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज में नौकरी करने लगे.

Update: 2026-03-23 10:10 GMT

इमेज- इंटरनेट 

IAS Swarochish Somavanshi: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड पर हैं. रविवार को सीधी जिले में औचक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को पद से हटा दिया (Sidhi Collector Swarochis Somvanshi) है. कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है. 

हटाए गए सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को पद से हटा दिया है. आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी को आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में आयुक्त, राज्य सांख्यिकी आयोग के सचिव अतिरिक्त प्रभार और मध्य प्रदेश शासन के अपर सचिव की जिम्मेदारी है. उनकी जगह 2013 बैच के आईएएस विकास मिश्रा को सीधी का नया कलेक्टर बनाया गया है. आईएएस विकास मिश्रा वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर सचिव तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के आयुक्त के पद पर तैनात थे. 

क्यों हुई कारवाई 

दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधी जिले में औचक निरीक्षण पर निकले थे. इस दौरान उन्होंने आमलोगों की शिकायतें सूनी. स्थानीय निवासियों ने नेताओं और अफसरों की शिकायतों को झाड़ियां लगा दी. उन्होंने बताया, कलेक्टर ऑफिस नहीं आते हैं. न ही किसी का फ़ोन उठाते हैं. इतना ही नहीं विधायक और सांसदों के भी फोन नहीं उठाते. उनपर नियमों का पालन नहीं करने का आरोप है. जिसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधिगणों की शिकायतों, जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा एवं फीडबैक के आधार पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को पद से हटा दिया है. 

कौन है आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी

नाम- स्वरोचिष सोमवंशी

जन्म- 24 दिसंबर 1984 , यूपी   

पिता - पूर्व आईपीएस डॉ तहसीलदार सिंह 

शिक्षा- बी.टेक (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग)

बैच- 2012, MP कैडर

पूर्व पद- सीधी कलेक्टर 

वर्तमान पद- आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग आयुक्त

आईएएस स्वरोचिष सोमवंशी 2012 बैच के अफसर हैं. उनका जन्म 24 दिसंबर 1984 को हुआ. उन्होंने एचबीटीआई कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है. उसके बाद वो यूपीएसी की तैयारी में जुट गए. 2009 में यूपीएससी पास कर वो इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज में नौकरी करने लगे. लेकिन वो यहीं नहीं रुके, 2012 में उन्हें परीक्षा में सफलता मिली और आईएएस बन गए. यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक उनका 49 आया था. 

स्वरोचिष सोमवंशी हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं उनकी गिनती तेजतर्रार अफसरों में होती है . वे मध्यप्रदेश में कई पदों पर रह चुके हैं. वे उमरिया के कलेक्टर रहे हैं. उसके बाद सीधी के कलेक्टर बने.



Tags:    

Similar News