सरकारी नौकरी का मौका! नर्सिंग ऑफिसर के 2000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल्स

MPESB Recruitment 2026: अगर आप नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती निकली है. हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवार 6 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले पूरी डिटेल जान ले.

Update: 2026-04-04 05:31 GMT

इमेज- AI

MPESB Recruitment 2026: अगर आप नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती निकली है. हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले उम्मीदवार 6 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से पहले पूरी डिटेल जान ले. 

 2,646 पदों पर निकली भर्ती  

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदार आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 6 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

किन किन पदों पर होगी भर्ती 

 नर्सिंग ऑफिसर के सरकारी अस्पतालों में 1,256 पद

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 954 पद

सिस्टर ट्यूटर के 218 पद

कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार का 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम (Physics, Chemistry, Biology) से पास होना अनिवार्य है.

बीएससी नर्सिंग (4 साल) या फिर पोस्ट बेसिकबीएससी नर्सिंगकी डिग्री होनी चाहिए.

मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है.

उम्मीदवार का उम्र कितना होना चाहिए?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होना चाहिए और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गयी है.

आवेदन कब तक कर सकते हैं?

नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

कितनी सैलेरी मिलेगी 

नर्सिंग ऑफिसर को लेवल-7, वेतनमान 28,700 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा.

सिस्टर ट्यूटर को लेवल-9, वेतनमान 36,200 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा.

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग को 500 रुपए शुल्क देना होगा जबकि SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग उम्मीदवारों के किये आवेदन शुल्क 250 रुपए तय की गयी है.

 नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदन कैसे करें

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in⁠ खोलें
  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • अब सम्बंधित पोस्ट के लिए फॉर्म भरें.
  • नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, जेंडर, एजुकेशन समेत सभी जानकारी भरें
  • मांगे गये डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करके सबमिट कर दें.
  • फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.


Tags:    

Similar News