व्यापम की लेटलतीफी, बेराेजगार युवाओं की बढ़ी परेशानी: तीन साल पहले वेकेंसी निकाली, दो साल एग्जाम लिया और दस्तावेज के सत्यापन में...!
CG VYPAM News: व्यवसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं के अफसरों की लेटलतीफी ने छत्तीसगढ़ के युवा बेरोजगारों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है। बेपरवाही का आालम ऐसा, तीन साल पहले वेकेंसी निकाली थी, इसके दो साल बाद परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन में जो विलंब किया वह तो और भी अचरज की बात है।
npg.news
रायपुर। व्यवसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं के अफसरों की लेटलतीफी ने छत्तीसगढ़ के युवा बेरोजगारों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है। बेपरवाही का आालम ऐसा, तीन साल पहले वेकेंसी निकाली थी, इसके दो साल बाद परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन में जो विलंब किया वह तो और भी अचरज की बात है।
वर्ष 2023 में व्यापमं ने लैब अटेंडेंट के 400 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। दो साल लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 1462 उम्मीदवारों को पात्र घोषित किया गया।
व्यापमं ने 2023 में निकाली वेकेंसी, दो साल बाद 3 अगस्त 2025 को परीक्षा का आयोजन किया। छह माह लग गए दस्तावेज सत्यापन में
लैब अटेंडेंटः 400 पद के लिए 1462 उम्मीदवारों को पात्र घोषित किया गया। उच्च शिक्षा विभाग ने जब दस्तावेजों का सत्यापन करना प्रारंभ किया तो 1462 उम्मीदवारों को पात्र और 8 उम्मीदवारों को अपात्र घोषित कर दिया। दस्तावेजों के सत्यापन में उच्च शिक्षा विभाग ने पूरे छह महीने लगा दिया है। अब जबकि लंबे इंतजार के बाद सब-कुछ साफ हो गया है, पात्र उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची जारी करने का इंतजार है।
इसलिए आठ उम्मीदवार हो गए डिस्क्वाईफाइड
जिन आठ उम्मीदवारों को अपात्र करार दिया गया है, उनमें से एक ने भूतपूर्व सैनिक ना होने के बाद भी पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित कोटे में आवेदन देकर परीक्षा दिलाया। एक उम्मीदवार ने दिव्यांगता का गलत सर्टिफिकेट लगा दिया। एक उम्मीदवार लो विजन और दूसरे अन्य कारण से भी अभ्यर्थी अपात्र करार दिए गए हैं।
लैब अटेंडेंट के 430 पदों के लिए कए लाख 9 हजार उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
उच्च शिक्षा विभाग में लैब अटेंडेंट के 430 पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन 1 लाख 9 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा दिलाई थी। लिखित परीक्षा के आयोजन के बाद व्यापमं ने पहले मॉडल आंसर-की जारी कर दावा-आपत्ति मंगाई थी, आपत्तियों के निराकरण के बाद व्यापमं फाइनल आंसर-की जारी की। इसके बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अब उम्मीदवारों को व्यापमं द्वारा अंतिम मेरिट लिस्ट जारी करने का इंतजार है।