CG Job Alert: इन दो जिलों में नौकरी के सुनहरे मौके, 520+ पदों पर होगी भर्ती, प्लेसमेंट कैंप 17 मार्च और...

CG Job Alert: छत्तीसगढ़ के दो जिलों में युवाओं को नौकरी देने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अलग-अलग दिन होगा। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैंप में आवेदन कर सकते हैं।

Update: 2026-03-13 13:54 GMT

CG Job Alert: नारायणपुर-कांकेर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कांकेर जिले में बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 और 24 मार्च को होगा। नीचे देखें डिटेल्स...

नारायणपुर में प्लेसमेंट कैंप

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 24 मार्च दिन मंगलवार को किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष में आयोजित होगा।

प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों से प्राप्त कुल 335 रिक्त पदों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर कैंप में उपस्थित होकर अपना संपूर्ण बायोडाटा तथा आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जमा किए गए आवेदनों के आधार पर संबंधित नियोक्ताओं द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने रोजगार के इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने की अपील की है।

कांकेर जिले में प्लेसमेंट कैंप

कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 मार्च को सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 185 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी।

पदों की डिटेल्स

प्लेसमेंट कैम्प में फिल्ड ऑफिसर के 30 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पेकिंग के 25, वाहन चालक के 10 और होक केयर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आवेदक ई-रोजगार के पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।


Tags:    

Similar News