Police Constable Bharti: कॉन्स्टेबल के 3000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वी पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स

Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाब पुलिस में 3298 से ज्यादा पदों पर कॉन्स्टेबल की वैकेंसी निकली है. 10 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. अगर आप इच्छुक है तो फटाफट फॉर्म भर दें, उससे पहले कौन आवेदन कर सकता है क्या योग्यता होनी चाहिए सभी डिटेल्स जान लें...

Update: 2026-03-09 04:53 GMT
इमेज- AI जनरेटेड 

Punjab Police Constable Recruitment 2026: पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है. 3298 से ज्यादा पदों पर कॉन्स्टेबल की वैकेंसी निकली है. 10 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. अगर आप इच्छुक है तो फटाफट फॉर्म भर दें, उससे पहले कौन आवेदन कर सकता है क्या योग्यता होनी चाहिए सभी डिटेल्स जान लें...

पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 3298 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार, 10 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. जो 30 मार्च 2026 तक चलने वाली है. उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

कितन पोस्ट पर होगी भर्ती

डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर: 2,522 पद

आर्म्ड पुलिस कैडर: 775 पद

कौन कर सकता है अप्लाई

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए.

10वीं कक्षा पंजाबी कंपल्सरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के साथ पास होना चाहिए.

एज लिमिट क्या है

आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होने चाहिए और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.

आवेदन की आखरी तारीख क्या है

आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

सिलेक्शन कैसे होगा?

पहला चरण: लिखित परीक्षा (निगेटिव मार्किंग )

दूसरा चरण: फिजिकल टेस्ट 

तीसरा चरण: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

चौथा चरण: मेडिकल टेस्ट 

पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए पंजाब पुलिस  की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in खोलें.
  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • जन्मतिथि, पता समेत सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, हस्ताक्षर की फोटो, 10वीं की मार्कशीटअपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
  • भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.

 

Tags:    

Similar News