Begin typing your search above and press return to search.

बीपीएससी एपीओ भर्ती 2026: सरकारी नौकरी चाहिए तो तुरंत करें अप्लाई, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानिए पूरी डिटेल्स

Law Govt Jobs 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी (Prosecution Officer) के 300 पदों पर भर्ती निकाली है. जिसमे 53,100 से 1,67,800 रुपये प्रति माह मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की सोच रहे हैं तो उससे पहले योग्यता, आगे लिमिट, आवेदन की प्रक्रिया जान ले.

Law Govt Jobs
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

Law Govt Jobs 2026: अगर आपने लॉ की पढ़ाई की है और आप सरकारी वकील बनना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी (Prosecution Officer) के 300 पदों पर भर्ती निकाली है. जिसमे 53,100 से 1,67,800 तक सैलरी पा सकते हैं.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 मार्च 2026 तक है. अगर आप भी आवेदन की सोच रहे हैं तो उससे पहले योग्यता, आगे लिमिट, आवेदन की प्रक्रिया जान ले.

कितन पोस्ट पर होगी भर्ती

कूल पद 300 है. जिसमे अनारक्षित के 129, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 29 पद, अनुसूचित जाति के 42, अनुसूचित जनजाति के 07 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 64, पिछड़ा वर्ग के 25 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के 4 पद हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय लॉ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने के लिए रजिस्टर्ड होना ज़रूरी है.

एज लिमिट क्या है

आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होने चाहिए और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.

आवेदन की आखरी तारीख क्या है

प्रोसिक्यूशन ऑफिसर जॉब के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

सिलेक्शन कैसे होगा?

पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा

दूसरा चरण- मुख्य परीक्षा

तीसरा चरण- इंटरव्यू

सैलरी कितनी होगी

वेतन स्तर-9 के मुताबिक 53,100 से 1,67,800 रुपये प्रति माह मिलेगा.

आवेदन शुल्क कितना है

आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए एक सामान है

प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in खोलें.
  • Appy Online लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • जन्मतिथि, पता समेत सभी जानकारी डालकर आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पर्सनल डिटेल, हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर के सबमिट कर दें.
  • भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.



Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story