रेलवे में 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, बस होनी चाहिए ये योग्यता
Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11, 127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. अगर आप भी इच्छुक हैं तो योग्यता और ऐज लिमिट समेत सभी जानकारी जान लें...
Railway ALP Recruitment 2026: कई लोग रेलवे में जॉब करना चाहते हैं अगर आप भी उनमे से हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. रेलवे में रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (Railway ALP Recruitment 2026) के पद पर भर्ती निकली है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के कुल 11, 127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. अगर आप भी इच्छुक हैं तो योग्यता और ऐज लिमिट समेत सभी जानकारी जान लें...
रेलवे बोर्ड ने भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कूल 17 रेलवे जोनों में भर्ती की जानी है. इसके लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 15 मई से 14 जून तक रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
किस जोन के लिए कितने पोस्ट हैं
सेंट्रल रेलवे- 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे- 1625
ईस्टर्स रेलवे- 608
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे - 457
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे- 105
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे- 1276
नॉर्थन रेलवे- 740
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे- 600
साउथ सेंट्रल रेलवे- 674
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे- 200
साउथ ईस्टर्न रेलवे- 1531
साउथर्न रेलवे- 250
साउथ वेस्टर्न रेलवे- 200
वेस्ट सेंट्रल रेलवे- 541
वेस्टर्न रेलवे- 214
चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW)- 06
कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही NCVT/SCVT के मान्यता प्राप्त संस्थानों से संबंधित ट्रेड में झाइसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्टूमेंट मैकेनिक, मेटेंनेस मैकेनिक में आईटीआई या मैट्रिकुलेशन/ एसएसएलसी प्लस होना चाहिए. इंजीनियरिंग छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
एज लिमिट क्या है
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम से कम 18 साल होना चाहिए और अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क कितना है
सामान्य और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 है. जबकि SC- ST, महिला, पूर्व सैनिक और EBC उम्मीदवार को 250 आवेदन शुल्क देना होगा.
ALP भर्ती के लिए सिलेक्शन कैसे होगा
पहला चरण- सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT-1 होगी.
दूसरा चरण- फिर CBT-2 परीक्षा होगी
तीसरी चरण- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
चौथा चरण- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अंतिम चरण - मेडिकल टेस्ट
ALP भर्ती के लिए आवेदन कब से कर सकते हैं
अभी आवेदन की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है. जल्द ही आरआरबी आवेदन की तारीख, परीक्षा तारीख समेत पूरा टाइम टेबल जारी करेगा. अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ विजिट करते रहें.