Begin typing your search above and press return to search.

टीचर भर्ती! सहायक शिक्षक के 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, बिना देर किये फटाफट करें आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स

Teacher Recruitment 2026: सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. गुजरात में सहायक शिक्षक के 11,000 पदों पर वेकेंसी निकली है. कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए सरकारी प्राथमिक स्कूलों में भर्ती होगी.

Teacher Recruitmen
X

इमेज- AI

By Neha Yadav

GSPESC Recruitment 2026: 3 अप्रैल 2026, सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. गुजरात में सहायक शिक्षक के 11,000 पदों पर वेकेंसी निकली है. कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए सरकारी प्राथमिक स्कूलों में भर्ती होगी. उम्मीदवार dpegujarat.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उससे पहले योग्यता, ऐज लिमिट समेत जरुरी जानकारी लें.

सहायक शिक्षक के 11,000 पदों पर भर्ती

गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने 11,000 पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए भर्ती की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी. बिना देर किये उम्मीदवार आवेदन कर दें.

कितने पदों पर भर्ती होगी

कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए कूल 11,000 पदों पर भर्ती होगी. जिसमे 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है.

कौन कर सकता है आवेदन

भर्ती के लिए उम्मीदवार D.El.Ed. पास या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट होना चाहिए.

उम्मीदवार टीईटी 1 एग्जाम पास होना चाहिए.

उम्र कितना होना चाहिए

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र18 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तय की गयी है.

आवेदन कब तक कर सकते हैं

आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 24 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

सैलरी कितनी मिलेगी

सहायक शिक्षक को पे लेवल - 7 के अनुसार 26 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा, 5 साल के बाद 25,500 - 81,100 रुपए प्रतिमाह मिलेगा. इसके साथ ही अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा.

गुजरात सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

  • आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in खोलें.
  • होमपेज पर "Vidyasahayak Recruitment/Apply Online" लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, जेंडर, एजुकेशन समेत सभी जानकारी भरें
  • मांगे गये डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करके सबमिट कर दें.
  • फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें.




Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story