CM के कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराई, 10 लोगों की मौत, 31 की बुरी तरह घायल, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Chhindwara Bus Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 31 लोग घायल हो गए है.

Update: 2026-03-27 03:47 GMT

इमेज - इंटरनेट 

Chhindwara Bus Accident: 27 मार्च 2026, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 31 लोग घायल हो गए है. जिनमे कुछ की हालत गंभीर है.

कैसे हुआ हादसा 

घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर उमरानाला क्षेत्र के अंतर्गत नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हुई है. बस छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही थी. बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. इसी बीच बस की टककर लहसुन से लदी एक ट्रक से हो गयी. 

10 लोगों की मौत, 31 घायल

टक्कर इतनी भीषण थी की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गयी. घटना की सूचना मिलती पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी को ततकाल अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में टोटल 10 लोगों की मौत हो गई है. 31 लोग घायल हैं. जिनकी हालत गंभीर है उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है. 

सीएम मोहन यादव ने जताया दुःख 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है. प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ.

मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं. छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है.

मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा. भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है.

Tags:    

Similar News