जिंदा इंसान का पोस्टमार्टम! डॉक्टर ने मरा बताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, होश आते ही बिना कपड़ों के भागा युवक
MP Guna Hospital News: मध्यप्रदेश के गुना में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन हर कोई हैरान ही. गुना जिला अस्पताल से डॉक्टरों की लापरवाही सामने आयी है. डॉक्टरों ने जिन्दा युवक को मृत घोषित करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हालाँकि समय रहते ही युवक को होश आ गया और समय रहते उसकी जान बच गयी.
इमेज- इंटरनेट
गुना: 19 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के गुना में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन हर कोई हैरान ही. गुना जिला अस्पताल से डॉक्टरों की लापरवाही सामने आयी है. डॉक्टरों ने जिन्दा युवक को मृत घोषित करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हालाँकि समय रहते ही युवक को होश आ गया और समय रहते उसकी जान बच गयी.
जिन्दा युवक का पोस्टमार्टम
मामला गुना जिला अस्पताल का है. 20 साल के जॉन पार्टी को डॉक्टरों ने बिना जांच के मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जॉन पार्टी को को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में ले जाया गया. उसके कपड़े उतारे गए जैसे ही पोस्टमार्टम होने वाला था कि उसे अचानक होश आ गया. उसने खुद को पोस्टमार्टमरूम में पाया और वो बिना कपड़े के भागा.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, घटना 11 मार्च की है. जिले के हड्डी मील क्षेत्र के रनने वाला जॉन पारदी मानसिक रूप से परेशान था. मानसिक तनाव के चलते उसने जहरीले पदार्थ सल्फास खा लिया था. जिससे उसके तबियत बिगड़ गयी. उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया.
जिन्दा युवक को डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अस्तपाल में डॉक्टर ने अच्छे से बिना कोई जांच किये उसे मृत घोषित कर दिया. उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखने के लिए भेज दिया. बिना कपड़े के उसे जब मर्चुरी की ठंडी मेज पर रखा गया तो उसे होश आया. और वैसे ही हालत में भाग निकला. से पीएम हाउस से निकलता देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी.
युवक ने क्या कहा
होश में आने के बाद युवक ने जो बताया उसे सुन सभी हैरान रह गए. उसने कहा, "अगर उसे समय पर होश नहीं आता, तो डॉक्टर उसे ज़िंदा ही चीर देते. उसकी जान जा सकती थी. युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. जिसके बाद लोग हॉस्पिटल की लापरवाही और हेल्थ सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. परिजनों और स्थानीय लोगो में भी काफी आक्रोश है.