कौन है आईएएस जयति सिंह कौन? LPG बचाने के लिए रोटी-पराठा छोड़ कुछ और खाने की दी सलाह, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

IAS Jayati Singh: आईएएस जयति सिंह 2016 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अफसर हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उनका जन्म 20 दिसंबर 1988 को हुआ था. लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की है.

Update: 2026-03-17 10:20 GMT

इमेज- इंटरनेट 

IAS Jayati Singh: ईरान-इजरायल तनाव के कारण देश इन दिनों LPG की समस्या से जूझ रहा है. आम आदमी सिलेंडर के लिए परेशान हो रहा है. ऐसा में हर कोई ईंधन बचाने की सलाह दे रहे हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के बड़वानी की कलेक्टर जयति सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया. जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है.

कलेक्टर ने दी गैस बचाने की सलाह 

बड़वानी की कलेक्टर आईएएस जयति सिंह ने गैस बचाने के लिये खाने के मेन्यू में बदलाव की सलाह दी. आईएएस जयति सिंह ने गैस बचाने के लिए लोगों को रोटी और पराठे की जगह ऐसा कुछ खाने को कहा जिसमे गैस की खपत कम हो. 

आईएएस जयति सिंह ने क्या कहा 

आईएएस जयति सिंह ने गैस बचाने की सलाह देते हुए कहा,  "शादियों में इंडक्शन चूल्हा, डीजल भट्टी का उपयोग कर सकते हैं. ज्यादा ईंधन खर्च वाले रोटी, पराठे से शिफ्ट करके कुछ अन्य प्रकार की चीजों पर जा सकते हैं. बाकी गैस की कोई दिक्कत नहीं है " उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

यूज़र ने आईएएस को किया ट्रोल 

आईएएस जयति सिंह को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं. लोग यूजर ने कहा, "अच्छा है अभी तक ये भूखे रहने की सलाह नहीं दे रहे. वही एक ने लिखा, "जब दिक्कत ही नहीं है तो ये बिना मतलब का ज्ञान क्यों दे रही हैं. ज्ञान देने के बजाय कालाबाजारी रोकने पर ध्यान दीजिए " 

कौन है आईएएस जयति सिंह

नाम: जयति सिंह

जन्म: जन्म 20 दिसंबर 1988

निवास: मूल स्थान उत्तर प्रदेश

शिक्षा: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल

पेशा: बैंक की नौकरी

बैच: 2016 बैच, मध्य प्रदेश कैडर 

आईएएस जयति सिंह 2016 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अफसर हैं. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उनका जन्म 20 दिसंबर 1988 को हुआ था. लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की है. स्कूल के बाद जयति सिंह ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया. इसके साथ उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से एमबीए की.

पढ़ाई के बाद बैंक में मैनेजर के पद पर काम किया. 2014 में नौकरी छोड़ने के बाद वो सिविल परीक्षा की तैयारी करने लगी. 2016 मे UPSC की परीक्षा दी. जिसमे उन्हें पहली बार में ही सफलता मिली और 94 रैंक के साथ परीक्षा पास की.   

मध्यप्रदेश में वो कई पदों पर रह चुकी हैं. वे उज्जैन की सीईओ रह चुकी हैं. वर्तमान में वो बड़वानी की कलेक्टर हैं. आईएएस आईएएस जयति सिंह के पति शिवम वर्मा 2013 बैच के अफसर हैं. वर्तमान में वो इंदौर के ज‍िला कलेक्टर हैं. 


Tags:    

Similar News