शादी के जोड़े में मिली पति-पत्नी की लाश, फांसी के फंदे से लटका हुआ था शव, मर्डर या सुसाइड जांच में जुटी पुलिस
Sagar Couple Suicide: मध्यप्रदेश के सागर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चांदपुर के मुठिया टोला में शादी के जोड़े में पति-पत्नी की लाश मिली है. दोनों के शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे.
Sagar Couple Suicide: 2 अप्रैल 2026, मध्यप्रदेश के सागर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. चांदपुर के मुठिया टोला में शादी के जोड़े में पति-पत्नी की लाश मिली है. दोनों के शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे.
शादी के जोड़े में मिली पति-पत्नी की लाश
मामला जिले के रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला का है. 1 अप्रैल गुरुवार देर रात की यह घटना है. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है. राजेंद्र और काजल दोनों पति पत्नी की लाश शादी के जोड़े में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, राजेंद्र मजदूरी का काम करता था. राजेंद्र और काजल की तीन साल पहले शादी हुई थी. दोनों ने लव मैरिज किया था. उनकी कोई संतान नहीं थी. पत्नी के अलावा उसके पिता और छोटा भाई घर में रहते थे. उनकी पारिवारिक स्थिति सामान्य थी.
कैसे हुई दोनों की मौत
राजेंद्र और काजल के बीच सब कुछ सही चल रहा था. किसी ने भी नहीं सोचा था राजेंद्र और काजल इतना भयावह कदम उठाने वाले हैं. गुरुवार देर रात उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले दोनों ने अपनी शादी का कपडा पहना. राजेंद्र ने शादी का सूट और काजल ने साड़ी पहनी. उसके बाद फांसी के फंदे से झूल गए.
हर एंगल से पुलिस कर रही जांच
जैसे ही इसकी जानकारी लगी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का शव उतारा. पुलिस दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी है. मौत का कारण सामने नहीं आ पाया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है.