11 साल की बच्ची से 14-15 साल के नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर के बाहर बुजुर्ग समेत 2 ने दिया पहरा, तीसरे ने बनाया वीडियो

Ujjain Rape News: बाबा महाकाल की नगरी यानी उज्जैन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. झारड़ा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग आरोपियों ने एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं दुष्कर्म में बुजुर्ग समेत दो लोग पहरा देते रहे और तीसरा व्यक्ति वीडियो बनाता रहा.

Update: 2026-03-30 10:18 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Ujjain Rape News: 30 मार्च 2026, बाबा महाकाल की नगरी यानी उज्जैन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. झारड़ा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग आरोपियों ने एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं दुष्कर्म में बुजुर्ग समेत दो लोग पहरा देते रहे और तीसरा व्यक्ति वीडियो बनाता रहा. 

11 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म  

मामला जिले के झारड़ा थाना इलाके के गांव बोरखेड़ी की है. दो नाबालिग लड़के 14-15 साल ने 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.  75 साल के बुजुर्ग भंवर के घर में आरोपियों ने दरिंदगी की. बुजुर्ग भंवर अपने साथी नाथू स्वरूप 57 वर्ष के साथ घर के बाहर पहरा देता रहा. जबकि गांव का ही लड़का राहुल (22) ने वीडियो बनाया. 

वारदात के दौरान बाहर पहरा दे रहा था बुजुर्ग

इस सम्बन्ध में पीड़िता ने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराई है. जिसके अनुसार, स्कूल में लंच ब्रेक में उसके साथी यानी आरोपी लड़के जबरन पकड़कर भंवर 75 साल के घर में लेकर गए. भंवर ने उन्हें एक कमरे में बंद करकर दरवाजा बंद कर दिया. इस दौरान भंवर अपने साथ नाथू के साथ घर के बाहर पहरा दे रहा था. और राहुल नाम का लड़का वीडियो बना रहा था.

जान से मारने की दी धमकी  

जब पीड़िता ने शोर मचाया तो मुंह दबाकर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इतना ही उन्होंने किसी से बताने पर मारने की धमकी दी. पीड़िता जब घर पहुंची तो अपने साथ हुई आपबीती के बारे में परिजन को बताया. उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराइ.

पांच आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर नाबालिग, बुजुर्ग, अधेड़ समेत पांचों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. जबकि दो नाबालिग आरोपियों को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है. 

Tags:    

Similar News