4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत: कार में आग लगने से गई जान, जानिए कैसे हुई ये दिल दहला देने वाली घटना
Indore Car Fire: 4 साल के बच्चे की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
इंदौर 28 मार्च 2026, मध्यप्रदेश के इंदौर में दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार सुबह 4 साल के बच्चे की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। मासूम अपने पिता के साथ वर्किंग साइट में गया था। पिता कार के बाहर कुछ काम कर रहे थे और मासूम अंदर बैठा था। इसी दौरान कार में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में हुआ है।
कब और कैसे हुई घटना ?
जानकारी के मुताबिक,संजय बढ़िया अपने चार साल के बेटे चिराग को इंदौर-खंडवा रोड सेल के सामने वर्किंग साइ़ट पर लाए थे। संजय जब कार ठीक कर रहे थे तो उनका चार साल का बेटा चिराग अंदर बैठा था। इसी दौरान कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरी कार जलकर खाक हो गई।
कार के अंदर जिंदा जला मासूम
सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक मासूम की मौत हो गई थी और कार भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। आग पर काबू पाते ही मासूम के शव को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।
थाना प्रभारी ने क्या कहा ?
सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री का इस मामले में कहना है कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही चिराग की मौत हो गई थी। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
कार में आग कैसे और क्यों लगती है ?
अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है कि कार में आग कैसे और क्यों लगती है तो बता दें कि कार में आग लगने का मेन कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, पेट्रोल-डिजल का लिकेज, इंजन का गर्म होना या फिर दुर्घटना है।
कार में आग से बचाव के उपाय ?
- समय-समय पर सर्विसिंग कराएं।
- कार में वायरिंग का काम कराएं।
- हमेशा आग बुझाने वाला यंत्र रखें।
- समय-समय पर पेट्रोल-डिजल लिकेज चेक कराएं।